Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

गूगल स्ट्रीट व्यू और नग्न आदमी, क्या निजता पर हमला

Print PDF

google-street-view-nudeगूगल स्ट्रीट व्यू हमेशा से विवादों से घिरी रही परियोजना है. कई देशों ने इस पर प्रतिबंध लगाया है और जहाँ प्रतिबंध नहीं लगा है वहाँ भी लोग इसे शंका की निगाहों से देखते हैं.

गूगल स्ट्रीट व्यू गूगल मैप्स का एक और संस्करण है जो प्रयोक्ताओं को शहर की सडकों का अवलोकन करने की सुविधा देता है. परंतु इसके लिए फूटेज लेते समय कई ऐसी तस्वीरें कैद हो जाती है जो सार्वजनिक नहीं की जा सकती.

ऐसी ही छवि कनाडा के क्यूबैक शहर के एक अनजाने व्यक्ति की खिंची गई जो अपने घर के बरामदे में नग्नावस्था में बैठा किताब पढ रहा था. यह खबर जल्द ही दुनिया भर के टेब्लोईड अखबारों मे छा गई. इससे पहले भी एक जर्मन व्यक्ति की नग्न छवि कैद हो गई थी.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS