Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

गूगल के "गुप्त" प्रोजेक्ट - "क्लाउड पीकर" और "गूगल +1"

Print PDF

google-cloud-computingये दोनों नाम सम्भावित भी हो सकते हैं और कोडनाम भी. पिछले कुछ दिनों से "गूगल +1" काफी चर्चा में है. यह गूगल ने नए और बहुप्रतिक्षित सोश्यल नेटवर्क का असली नाम हो सकता है.


फेसबुक को मात देने के लिए बनाए जा रहे इस सोश्यल नेटवर्क का प्रोजेक्ट नाम "एमराल्ड सी" है. परंतु कुछ तकनीक ब्लोगों के अनुसार गूगल धीरे धीरे अब एक नाम पसंद करने की ओर बढ रहा है क्योंकि उसका सोश्यल नेटवर्क प्रोजेक्ट अब लगभग तैयार है.

खबरों के अनुसार गूगल ने अपने नए सोश्यल नेटवर्किंग प्रोजेक्ट के लिए दो नाम तय किए हैं. उनमें से एक नाम है "गूगल +1" और दूसरा है "@Google" या "एट गूगल". परंतु अभी तक गूगल की तरफ से इसकी घोषणा नहीं हुई है. इसलिए यह मात्र कयास भी हो सकता है. तकनीक ब्लोग टेकक्रंच के अनुसार गूगल के दो संस्थापको में से एक सर्जेई ब्रिन इस प्रोजेक्ट की मुख्य टीम में शामिल है, जिससे कि पता चलता है कि गूगल इस प्रोजेक्ट को लेकर कितना गम्भीर है.

दूसरी तरफ गूगल साइट्स के प्रयोक्ताओं को कल एक नए सोफ्टवेर के दर्शन हुए. कुछ प्रयोक्ताओं ने अपनी साइट पर तस्वीरें लगानी चाही और उन्हें "गूगल क्लाउड पीकर" पोप अप दिखा. इस पोप अप में क्लाउड पीकर का लोगो लगा था और प्रयोक्ताओं से आग्रह किया गया था कि वे अपने गूगल खाते में लोगिन करें.

कुछ देर बाद गूगल ने इसे बंद कर दिया. हो सकता है कि यह किसी कर्मचारी की गलती की वजह से शुरू हो गया हो. परंतु इतना तय है कि गूगल इस नाम से कोई अप्लिकेशन तैयार कर रहा है. जानकारों का मानना है कि गूगल अपनी क्लाउड कम्प्यूटिंग सेवा को और बेहतर बनाना चाहता है और यह उसका एक भाग हो सकता है.

इस बीच गूगल ने अपने ब्राउज़र क्रोम के 8वें संस्करण को चुपचाप लॉंच कर दिया है. इसमें कोई खास नहीं सुविधा नहीं जोडी गई है परंतु यह मात्र "बग फिक्स" रिलीज है.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS