Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

सेक्स का सहारा, नई हैकिंग विधि और सामान बेचने की कला

Print PDF
orgasmसेक्स के प्रति लोगों का उत्साह इतना अधिक होता है कि इसके आसपास बुना गया जाल लोगों को आसानी फँसा सकता है. सेक्स और कामसुत्र दो ऐसे शब्द हैं जिन पर आधारित ना जाने कितनी अप्लिकेशन बनी है और ना जाने कितने स्पाम मेल होते हैं.

एक इंटरनेट सुरक्षा प्रदाता कम्पनी सोफोस ने इसी प्रकार के एक स्पाम मेल के प्रति आगाह किया है. इस मेल के माध्यम से एक पावरपोइंट फाइल भेजी जाती है जिसका नाम है - RealKamsutra.pps.exe. इस पावरपोइंट प्रजेंटेशन में सेक्स के अलग अलग आसनों के बारे में जानकारी दी गई. प्रयोक्ता इस फाइल को खोलते हैं और जब तक वे एक दो स्लाइड देख पाते हैं उनके पीसी में इंस्टाल हो रहे अन्य मलवेर हैकरों की पहुँच को आसान बना देते हैं. इसके बाद उस पीसी से जारी हो रही सभी जानकारी हैकरों तक पहुँचने लगती है.

एबीसी न्यूज़ की खबर के अनुसार अब तक हजारों लोग इस पीपीटी फाइल को खोल चुके हैं और इसकी वजह से उनकी ओनलाइन सुरक्षा खतरे में पड गई है.

दूसरी तरफ सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कम्पनी प्रोक्टर एंड गैम्बल ने पुरूषों के लिए एक पोर्टल शुरू किया है - manofthehouse.com. इस पोर्टल में अन्य जानकारियों के अलावा यह जानकारियाँ भी दी गई हैं कि - किसी महिला को सेक्स के लिए कैसे प्रेरित किया जाए. इस तरह के लेखों के प्रति पुरूषों की दिलचस्पी हमेशा से होती आई है. इस साइट पर हिट बढ रही है और साथ ही इस कम्पनी को अपने उत्पाद बेचने का मौका भी मिल रहा है. क्योंकि दूसरे कुछ लेख है - दाढी कैसे बनाए आदि.

इस प्रकार की साइट मार्केटिंग का भाग है और इससे प्रयोक्ता की सुरक्षा खतरे में नहीं पडती परंतु स्पाम मेल तथा अन्य हैकिंग साइटों पर जाकर सेक्स आधारित सामग्री खंगालना खतरे से खाली नहीं.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS