..और वह भी बेहतर तरीके से. यह सम्भव हुआ है गूगल स्ट्रीट व्यू की नई सेवा की वजह से. गूगल स्ट्रीट व्यू अब दुनिया के कुछ सर्वाधिक प्रसिद्ध संग्रहालयों की वर्चुअल सैर करने की सुविधा प्रदान करता है. इन संग्रहालयों में शामिल है ब्रिटेन का टेट संग्रहालय, द नेशनल गैलेरी, द मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम न्यूयार्क और द पैलेस और वर्साले फ्रांस आदि.
दूसरी अच्छी बात यह है कि गूगल स्ट्रीट व्यू ने इन सभी संग्रहालयों का कोना कोना खंगाला है यानी कि आप एक भी कलाकृति को देखने से चूकते नहीं है. इसके अलावा हर पेंटिंग को काफी अधिक रिजोल्यूशन पर डिजिटाइज़ किया गया है जिससे प्रयोक्ता हर पेंटिंग की गहराई से जाँच कर सकते हैं. यहाँ तक कि स्वयं वहाँ मौजूद होकर वास्तव में पेंटिंग देखने पर भी प्रयोक्ताओं को इतनी स्पष्ट पेंटिंग नहीं दिख पाएगी जितनी गूगल स्ट्रीट व्यू के माध्यम से दिखेगी.
सभी संग्रहालयों की 360 डिग्री के कोण से तस्वीरें खींची गई है और हर पेंटिंग की तस्वीर 7 बीलियन पिक्सल की है यानी कि आम डिजिटल कैमरे से 1000 गुना अधिक.
परंतु क्या इससे इन संग्रहालयों में आने वाले लोगों की संख्या घटेगी?
गूगल स्ट्रीट व्यू के प्रवक्ता का कहना है कि इसका ऊल्टा असर होगा. लोगों की संख्या घटेगी नहीं बल्कि बढेगी. गूगल स्ट्रीट व्यू के माध्यम से लोग इन संग्रहालयों को देख पाएंगे और इससे इन संग्रहालयों की वास्तविक मुलाकात लेने की उनकी ईच्छा और प्रबल होगी. और फिर इसका दूसरा लाभ यह है कि विद्यार्थी इन सभी संग्रहालयों की सैर कर पाएंगे जो कि वास्तव में सम्भव नहीं है या फिर बहुत ही कठीन है.
तो फिर अब आप भारत में बैठे बैठे भी अमेरिका और यूरोप के कुछ सबसे बढिया संग्रहालयों की सैर कर पाएंगे.

