इंटरनेट के बिना की दुनिया की कल्पना कर सकते हैं? असम्भव लगता है ना! इंटरनेट जिसने दुनिया में संचार क्रांति आ गई है, अब वर्ष 2010 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित है. शांति पुरस्कार के लिए इंटरनेट का नामांकन वायर्ड मैगजीन के इतालवी संस्करण के द्वारा किया गया है और इस नामांकन के पीछे की वजह इंटरनेट के द्वारा आपसी बातचीत, बहस और सामंजस्य को बढावा देना बताया गया है.
इसके अलावा इस पत्रिका ने इंटरनेट के लिए जन समर्थन जुटाने हेतु एक अभियान भी शुरू किया है जिसका नाम है "इंटरनेट फॉर पीस". सितंबर 2010 तक चलने वाले इस अभियान में उन लोगों के विचार प्रस्तुत किए जाएंगे जिन्होनें इंटरनेट के माध्यम से विश्वभर में शांति और समानता के प्रचार प्रसार में अहम कार्य किए हैं.
इस पत्रिका के सम्पादक रिकार्डो लुना ने कहा कि – इरान में जो कुछ भी हुआ और लोगों ने जिस तरह से इंटरनेट के माध्यम से प्रतिक्रियाएँ दी वह साबित करता है कि यह माध्यम कितना सशक्त है.


