Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

ओपरेटिंग सिस्टम को हमले से बचाएगी नई तकनीक

Print PDF
windows7अमेरिका के नोर्थ कोरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने कम्पयूटर ओपरेटिंग सिस्टम को किसी भी सम्भावित हमले या हैकिंग प्रयास से बचाने के लिए एक नई तकनीक विकसित करने का दावा किया है.

यह नई तकनीक तीन चरणों में काम करती है. पहला चरण है ओएस की सुरक्षित कॉपी बनानी, दूसरा चरण है सम्भावित हमले के समय उसकी पहचान करना और तीसरा चरण है भविष्य में उसी तरह का हमला ना हो इसका इंतजाम करना.

यह सिस्टम कुछ कुछ विंडोज के सिस्टम रिकवरी की तरह ही काम करता है. इस सिस्टम को इंस्टाल करने के बाद प्रयोक्ता का कम्प्यूटर समय समय पर अपनी सुरक्षित कॉपी बनाता रहता है. हैकिंग प्रयास होने के समय यदि सिस्टम में कोई अवांछित अप्लिकेशन आ जाती है तो सिस्टम अपने पुराने स्वरूप पर चला जाता है. इसके अलावा उस अप्लिकेशन की पहचान रिकार्ड कर ली जाती है और उसे फिर से आने से रोक दिया जाता है.

कुछ विशेषज्ञ इस तकनीक को लेकर अधिक उत्साहित नहीं हैं क्योंकि इससे सिस्टम की गति पर काफी असर पडता है. परंतु इस सिस्टम से जुडे डॉ. यान सोलिहिन के अनुसार उनका सिस्टम कम्प्यूटर के 5% संसाधनों का ही इस्तेमाल करता है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS