Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

खेल खेल में बने "अन्नदाता"

Print PDF
freericeयह एक ऐसी साइट है जहाँ आप मनोरंजन प्राप्त कर सकते हैं, अपना ज्ञान बढा सकते हैं और जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं. फ्रीराइस.कॉम एक ज्ञान साइट है जहाँ पर आप शब्दों के अर्थ बताकर अपना ज्ञानवर्धन तो कर ही सकते हैं परंतु साथ ही साथ गरीब और अभावग्रस्त लोगों तक खाना भी पहुँचा सकते हैं.

यह खेल 2007 में लॉंच किया गया था और यह इतना लोकप्रिय हुआ कि अब इसका फेसबुक संस्करण भी लाया जा रहा है. खेल साधारण सा है. प्रयोक्ताओं को एक शब्द दिखाया जाता है और उन्हें उस शब्द का सही अर्थ 4 विकल्पों में से चुनना होता है. परंतु विशेष बात यह है कि जैसे ही कोई प्रयोक्ता कोई सही जवाब देता है चावल के दस दाने अभावग्रस्त देशों को दान में दे दिए जाते हैं.

इसके लिए आवश्यक धन साइट पर विज्ञापन देने वाली कम्पनियाँ उपलब्ध कराती है. यह कुछ इस तरह से होता है. जब कोई प्रयोक्ता किसी सवाल का जवाब दे रहा होता है तो उसे सवाल के नीचे विज्ञापन दिखाई देता है. जैसे ही प्रयोक्ता का जवाब सही होता है विज्ञापन बदल जाता है और उस विज्ञापनप्रदाता के खाते से चावल के लिए धन कट जाता है.

इस साइट की परिकल्पना जॉन ब्रीन ने की थी. उन्होनें यह खेल मूलत: अपने बेटे के लिए बनाया था ताकी उसे परिक्षाओं में अच्छे अंक हासिल हो सकें. बाद में उन्हें मुफ्त में चावल बाँटने का विचार सुझा और उन्होनें इस साइट को वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को दे दिया. बाद में इस साइट को फ्रीराइस.कॉम में बदल दिया गया.

आज यह साइट इतनी लोकप्रिय हो चुकी है कि हर दिन इतना चावल दान में दे दिया जाता है जिससे करीब 40 लाख व्यक्तियों का पेट भर सके. यह दान अफ्रीका के देशों और बांग्लादेश आदि को दिया जाता है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS