Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

जानिए कौन हैं ट्विटर के बादशाह!

Print PDF

twitter-communityमाइक्रोब्लोगिंग साइट ट्विटर पर कोई व्यक्ति कितना लोकप्रिय है इसका अंदाजा लगाना हो तो उसको कितने लोग फोलो करते हैं वह मत देखिए बल्कि यह देखिए कि उसकी ट्विट कितना प्रभावित करती है और किसी विषय को लेकर लिखी गई उसकी ट्विट कितनी बार रीट्विट होती है और चर्चा का मौका प्रदान करती है.


मात्र फोलोअर्स की संख्या "प्रभावशाली" ट्विटर अकाउंट का पैमाना नहीं हो सकती क्योंकि भारत में यदि आप बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं तो आपको हजारों की संख्या में फोलोअर मिलने तय हैं भले ही आप कुछ भी ना लिखें.

तो प्रभावशाली ट्विटर की पहचान क्या? इसकी पहचान यह है कि किसी खास विषय पर यानी कि "ट्रेंडिग टोपिक" पर लिखी गई ट्विटों में से किस की ट्विट प्रभाव उत्पन्न करती है और किस ट्विट को अधिकाधिक लोग पढते हैं, रिप्लाय करते हैं और रीट्विट करते हैं. इसके लिए आप इस साइट की मदद ले सकते हैं. pulseofthetweeter.com एक विशेष अलगोरिथम की सहायता से ट्रेंडिंग विषयों पर लिखी जा रही ट्विटों पर नजर रखता है और उनमें से सबसे प्रभावशाली ट्विटरों को छाँटता है.

उदाहरण के लिए यदि आप "कश्मीर" विषय को पसंद करते हैं तो आप यह जान सकते हैं कि वह कौन सा प्रयोक्ता है जो कश्मीर पर अधिकाधिक ट्विट करता है और उसके फोलोअर भी उसकी टिवट को महत्व देते हैं, और खुद भी उसी विषय पर लिखते हैं. इससे आपको पता चल जाता है कि उस विषय पर किसकी राय मायने रखती है. इस तरह से आप अपने पसंदीदा विषय के बारे में सटीक जानकारियाँ प्राप्त कर पाते हैं.

यह वेबसाइट आलोक चौधरी लेब और जॉन. जी. सेरेल के द्वारा बनाई गई है. इस टीम को उम्मीद है कि भविष्य में इस साइट की अलगोरिथम तकनीक को और अधिक विकसित किया जाएगा और उसके बाद वह ना केवल ट्रेंडिंग टोपिक बल्कि किसी भी विषय पर खोज कर उन ट्विटर धारकों का पता बताएगी जो उस विषय में महारत रखते हों.

इसका लाभ उत्पादकों को होगा, क्योंकि इससे वे पता लगा पाएंगे कि लोग उनके उत्पादों के बारे में क्या सोचते हैं और उनकी राय कितनी मायने रखती है.

 


ऑफिस में क्लाउड कम्प्यूटिंग के लिए उपयोगी 7 सुविधाएँ

7 घटनाएँ जब ट्विटर ने बदली लोगों की जिंदगी

7 तरीके ओनलाइन सोश्यल फोबिया होने से बचने के

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS