Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

सलमान खान से सीखें गणित के गुर

Print PDF

khan-acadamyनहीं हम अभिनेता सलमान खान की बात नहीं कर रहे हैं. ये सलमान खान अमेरीका के सान फ्रांसिस्को में रहते हैं और सलमान खान एकेडमी के प्रमुख हैं. इन्होनें गणित को आसान और रोचक तरीके से सिखाने हेतु कई टुटोरियल बनाए हैं जो ओनलाइन उपलब्ध हैं.


सलमान खान, जिन्हें स्थानीय लोग सेल खान के नाम से जानते हैं ने कई टुटोरियल बनाए हैं जिनमें वे काफी धीरज के साथ गणित के मुश्किल सवालों को हल करते हैं. इसके लिए वे वर्चुअल वाइट बॉर्ड, कुछ ग्राफिक, कुछ औजार आदि का उपयोग करते हैं.

सलमान खान अकादमी इतनी प्रसिद्ध हुई है कि माइक्रोसोफ्ट ने उनको माइक्रोसोफ्ट टेक अवार्ड से भी नवाज़ा है. यहाँ तक कि स्वयं बिल गेट्स सलमान खान से काफी प्रभावित हैं. बिल गेट्स ने कहा कि - मैं अपने बच्चों को गणित पढाने के लिए सलमान खान के बनाए टुटोरियल का सहारा लेता हूँ. वे कमाल के हैं.

यह कौन सा फोंट है? आसानी से पहचानिए

इंटरनेट पर "बड़ी" फाइलें कैसे साझा करें?

PDF फाइलों को आपस में कैसे जोड़ें?

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS