छोटी छोटी बातें लिखने और याद रखने के लिए माइक्रोसोफ्ट वर्ड जैसे भारी भरकम डेस्कटाप सोफ्टवेर का इस्तेमाल करने से अच्छा है नोटपैड का इस्तेमाल किया जाए. परंतु यदि आप चाहते हैं कि आप अपने नोटपैड को घर, ऑफिस या मोबाइल कहीं से भी खोल सकें और लिख सकें तो या तो आप गूगल डोक्यूमैंट जैसे क्लाउड अप्लिकेशन की सहायता ले सकते हैं या फिर इस छोटी सी साइट को आज़मा सकते हैं.
Wrttn.in आपके डेस्कटाप नोटपैड का अच्छा विकल्प है. इसको आप कहीं से भी ब्राउज़ कर सकते हैं और उसमें लिखा पढ और सम्पादित कर सकते हैं. इसमें आम नोटपैड में मिलने वाली सुविधाओं से अधिक सुविधाएँ मिलती है.
इस साइट का इस्तेमाल करने के लिए आपको यहाँ जाकर एक छोटी सी नोट लिखनी होगी, जैसे कि - My notepad. इसके बाद जब आप Create बटन दबाएंगे तो आपको आपकी निजी नोटपैड मिल जाएगी और एक यूआरएल भी. इस यूआरएल को मोबाइल फोन, आईपैड या डेस्कटाप पीसी कहीं भी खोल सकते हैं और नोटपैड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
यदि यूआरएल लम्बा और याद रखने में मुश्किल लग रहा है तो is.gd जैसी साइट का इस्तेमाल कर अपने लिए कस्टम यूआरएल बना लें.
[loadposition articlead}

