क्या जानीमानी अभिनेत्री व अजय देवगन की पत्नि काजोल फिर से माँ बनने वाली है? इस बात के चर्चे तो जोरों पर है. काजोल इन दिनों अपने पति की फिल्म तानपुर का सुपरहीरो तथा करन जोहर की फिल्म स्टेपमॉम में काम कर रही हैं.
अजय और काजोल अपनी पहली बेटी न्यासा की परवरिश को लेकर भी बेहद गम्भीर थे, जो अब सात साल की हो गई है. इधर काजोल के साथ समय बिताने के लिए देवगन अपने निर्देशकों से मुंबई के पास ही शूटिंग करने के लिए कह रहे है. सम्भव है काजोल भी एक महीने बाद अभिनय बंद कर देंगी.

