यदि कुछ खबरों पर यकीन करें तो अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल की नई फिल्म वी आर फैमिली के प्रोमोशन से नाराज़ हैं.खबर के अनुसार अजय इस बात से नाराज़ है कि प्रोमोशन में काजोल और करीना कपूर को एक समान महत्व दिया जा रहा है जबकि फिल्म की मुख्य अभिनेत्री काजोल है.
हालाँकि काजोल इस बात से इंकार करती हैं कि अजय उनकी फिल्म से नाराज है. काजोल ने कहा कि मैं उनकी पत्नी हूँ इसलिए अजय स्वाभाविक तौर पर मेरा पक्ष ले रहे हैं.
करण जौहर की फिल्म वी आर फैमिली जल्द ही रिलीज होगी. इस फिल्म में काजोल और करीना कपूर के अलावा अर्जुन रामपाल दिखाई देंगे.

