मैं फिक्र को धुँए में उडाता चला गया - हम दोनों नामक फिल्म के इस गाने को लोग आज भी गुनगुनाते हैं. देव आनंद की इस श्वेत-श्याम फिल्म का रंगीन संस्करण अगले महिने रिलीज किया जा रहा है.नवकेतन बैनर की यह आखिरी फिल्म थी जो श्वेत-श्याम तकनीक से बनाई गई थी. इसके बाद की सभी फिल्में रंगीन शूट की गई थी. दो भाईयों पर आधारित फिल्म हम दोनों में देव आनंद ने दोहरी भूमिका निभाई थी. अब इस फिल्म की कलर प्रोसेसिंग की गई है और इसके रंगीन संस्करण को पहले विदेशों में और फिर फरवरी 2011 में भारत में रिलीज किया जाएगा.
खबर यह भी है कि इस फिल्म को रंगीन बनाने वाली हॉलीवुड की कम्पनी लैजेंड फिल्म्स इसका 3डी संस्करण भी बना सकती है. पहले से शूट की जा चुकी 2डी फिल्म को भी एक विशेष तकनीक के माध्यम से 3डी आभास दिया जा सकता है. इसके लिए कलाकार के आसपास रखे सामानों आदि की 3 मॉडलिंग कर उन्हें अलग से प्रोजेक्ट किया जाता है.
बहरहाल हम दोनों का 3डी संस्करण बनेगा या नहीं इस बारे में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है.

