Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

धोबी घाट देखते समय नहीं मिलेगा "समोसा ब्रेक"

Print PDF
आमिर खान प्रोडक्शन की आगामी फिल्म धोबी घाट इन दिनों काफी चर्चा में है. आमिर खान की पिछली सभी फिल्में सुपरहीट साबित हुई है और ऐसी ही उम्मीद इस फिल्म से भी की जा रही है. आमिर खान चुँकि प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं, तो इस बार भी उन्होनें एक प्रयोग किया है.

धोबी घाट फिल्म के दौरान कोई मध्यांतर या इंटरवल नहीं होगा. इस बारे में आमिर खान का कहना है कि यह फिल्म चुँकि मात्र 95 मिनट की है इसलिए इसके बीच में एक मध्यांतर भी देना ठीक नहीं होगा.

खबर है कि आमिर खान ने सभी बडे मल्टीप्लेक्स अधिकारियों से सम्पर्क साध कर उन्हें इस बाबत बात की है और वे भी अब इस बात सहमत हैं. इसलिए जब आप धोबी घाट देखने जाएंगे तो आपको इंटरवल या फिर जिसे "समोसा ब्रेक" कहा जाता है नहीं मिलेगा.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS