सुपरस्टार अमिताभ बच्चन "पा" फिल्म में 11 वर्ष के बच्चे की भूमिका निभा चुके हैं. अब वे एक नई फिल्म में 25 वर्ष के युवक की भूमिका निभाएंगे.हालाँकि इस फिल्म में उनका पात्र वास्तव में 25 वर्षीय युवक नहीं होगा. दरअसल अमिताभ ने "बुड्ढा" नामक फिल्म साइन की है. इस फिल्म का हीरो है तो 65 वर्ष का परंतु वह स्वयं को युवा ही मानता है और इसलिए युवकों जैसे कपडे भी पहनता है.
इस फिल्म के लिए अमिताभ ने अपने लूक में काफी फेरबदल किया है. उनकी चिर परिचित दाढी को भी अलग ढंग से रंगा जा रहा है.
इस फिल्म की शूटिंग अगले महिने से शुरू होगी. फिलहाल अमिताभ बच्चन प्रकाश झा की फिल्म आरक्षण की शूटिंग में व्यस्त हैं.

