Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

धूम-3 में आमिर खान खलनायक

Print PDF
इस बारे में काफी पहले से चर्चा थी परंतु अब यह तय हो गया है कि यशराज बैनर की फिल्म धूम-3 में खलनायक के तौर पर आमिर खान नजर आएंगे. आमिर खान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वर्षों के बाद यशराज फिल्मस के साथ काम करने पर वे गौरव का अनुभव कर रहे हैं.

धूम सिरीज की फिल्में काफी हीट रही है. इस सिरीज की फिल्मों में नायक के तौर पर हमेशा अभिषेक बच्चन और उसके साथी के तौर पर उदय चोपडा दिखाई देते हैं, परंतु खलनायक हमेशा बदल जाते हैं. धूम-1 में जॉन अब्राहिम खलनायक थे तो धूम-2 में रितिक रोशन.

इससे पहले चर्चा थी कि धूम-3 में शाहरूख खान खलनायक बनेंगे. बहरहाल अब यह तय है कि आमिर खान ही इस फिल्म के खलनायक हैं.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS