Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

"फिल्म देख मेरी माँ रोई" - ‘3 इडियट्स’ टीम से नाराज़ चेतन भगत

Print PDF
3-idiots‘3 इडियट्स’ की कहानी चेतन भगत की उपन्यास "5 पोइंट समवन" पर आधारित है! आप और हम यह मानते हैं लेकिन शायद विधु विनोद चोपड़ा की टीम नहीं जिन्होनें यह फिल्म बनाई है!

इस बात से चेतन भगत दुखी हैं और उन्होने अपना दुख अपने ब्लॉग पर प्रगट किया है.

चेतन ने लिखा है कि उन्हें इस फिल्म में कोई क्रेडिट नहीं दिया गया. उनका नाम भी फिल्म के अंत में आता है वह भी इतनी तेजी से कि कोई पढ ही ना पाए.

चेतन ने यह भी लिखा है कि फिल्म की कहानी, उसके पात्र सबकुछ मेरे उपन्यास से लिए गए हैं लेकिन निर्माता कहते हैं कि उन्होने तो 2-5% हिस्सा ही लिया है. क्या यह 5% हिस्सा है?

चेतन ने लिखा कि मैं और मेरा परिवार निर्माताओं के इस रवैये से बहुत दुखी हैं. मेरी माँ यह फिल्म देखकर रो पड़ी.

उधर इस फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि चेतन भगत को मुआवजा दिया जा चुका है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS