दीपिका के पीछे पड़े नील
तारीफ करना अच्छी बात है. एक बार कर दें...दो बार कर दें. परंतु बार-बार तारीफ करें, तो लोग अलग मतलब निकालने लगेंगे. नील नितिन मुकेश के साथ ऐसा ही कुछ हो रहा है.
पिछले साल उन्होंने सगाई की घोषणा करके भी सगाई नहीं की, तो सब सोच में पड़ गए कि आखिर क्या हुआ? लगता है जल्दी ही राज से परदा उठेगा क्योंकि नील आजकल हर किसी से दीपिका पादुकोण की तारीफ कर रहें हैं. यशराज की एक फिल्म में यह जोड़ी जल्दी ही दिखेगी. परंतु नील सारे प्रोड्यूसरों से अपनी फिल्मों में दीपिका को लेने की वकालत कर रहे हैं. क्या दाल में काला है..? थोड़ा पकने दीजिए, खुद ब खुद रंग सामने आ जाएगा.


