Thursday, Mar 11th

अंतिम अपडेट:11:59:10 PM IST

बेचैन हुईं कोइना

Print PDF
koenaकुछ आइटम डांस और गिनी-चुनी फ्लाप फिल्मों से किसी को आखिर कोई कब तक याद रख सकता है. सो, कोइना मित्रा इन दिनों बेचैन हैं. बीते दो-ढाई सालों से वे परदे से गायब हैं, बालीवुड में भी नहीं दिख रही थीं. असल में उनकी चेहरे को सुंदर बनाने के लिए की गई, नाक की प्लास्टिक सर्जरी बिगड़ गई थी. अब जैसे-तैसे हुलिया ठीक हुआ है. अत: कोइना फिर सुर्खियां पाने को छटपटा रही हैं. फिल्में नहीं मिल रहीं, तो रैंप पर चल रही हैं. पिछले दिनों उन्होंने बेंगलूर हवाईअड्डे के कर्मचारियों पर बदतमीजी करने का आरोप मढ़ दिया. जबकि वे कोइना को सुरक्षा नियमों का पालन करने को कह रहे थे. बालीवु़ड की पी.आर. एजेंसियों से भी उनका भला नहीं हो पा रहा. अब कोइना क्या करें? किसी से प्यार की अफवाह.. जैसा कुछ!! शायद बात बने.

टिप्पणी जोड़ें


सुरक्षा कोड
नया सुरक्षा कोड