एक रियलिटी शो राहुल दुल्हनिया ले जाएगा के द्वारा अपनी पत्नी का चुनाव करने वाले राहुल महाजन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हैं.खबर है कि उनकी पत्नी डिंपी उनका घर छोड़ दिया है. इससे पहले राहुल महाजन और उनकी पहली पत्नी श्वेता के बीच भी तलाक इसी मुद्दे को लेकर हुआ था.
डिम्पी के अनुसार राहुल को उनका बार बार कोलकाता जाना पसंद नहीं है. डिंपी के बयान के अनुसार राहुल महाजन ने उनके साथ मारपीट की है.
राहुल और डिंपी ने टीवी प्रोग्राम के जरिए इस साल मार्च में शादी की थी.


