Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

वाईपआउट के साथ टीवी पर शाहरूख खान की वापसी

Print PDF

shahrukh-khan00चर्चा है कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरूख जल्द ही एक बार फिर टीवी पर एक शो होस्ट करते नजर आएंगे.

खबर है कि लोकप्रिय स्टंट शो वाईपआउट के भारतीय संस्करण की होस्टिंग शाहरूख खान करेंगे.

इस शो में पानी के अंदर प्रतिभागियों को साहसिक स्टंट दिखाने होंगे. यह शो जापान के लोकप्रिय स्टंट शो पर आधारित है परंतु इसमें फीयर फैक्टर के कुछ तत्व भी जोडे गए हैं.

इस शो की शूटिंग अर्जेटीना में होगी और इसमें जो प्रतियोगी भाग लेंगे उनमे प्रमुख हैं - बिंदु, नारायणी शास्त्री, गौरव चोपड़ा, क्लाउडिया और करिश्मा बख्तियार. यह शो सम्भवत: इमैजिन टीवी पर दिखाया जाएगा.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS