Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

2011 - 7 नए रियलिटी शो जिन पर रहेगी नज़र

Print PDF
guines-show2011 में हिन्दी मनोरंजन चैनल कई नए कार्यक्रम लॉंच करने जा रहे हैं. इनमें ना केवल नए धारावाहिक बल्कि नए रियलिटी शो भी शामिल हैं. प्रस्तुत है 7 नए रियलिटी शो की सूचि जो इस वर्ष विभिन्न चैनलों पर देखे जाएंगे.

डांस ओलम्पिक्स -

हर चैनल के पास अपना एक डांस रियलिटी शो है तो स्टार प्लस कैसे अछूता रह सकता है. स्टार प्लस पर जल्द ही शुरू होगा डांस ओलम्पिक्स. यह शो "सो यू थिंक यू कैन डांस" रियलिटी शो पर आधारित होगा. इस शो का एक मुख्य आकर्षण होगा स्टार अभिनेता रितिक रोशन की मौजूदगी.

गिनीज़ रिकार्ड अब इंडिया तोडेगा -

प्रसिद्ध रियलिटी शो गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड का यह भारतीय संस्करण जल्द ही कलर्स टीवी पर शुरु होगा. सम्भावना है कि इस शो कि प्रस्तोता प्रीति ज़िंटा होंगी. इस शो में दर्शकों का मनोरंजन भी होगा और नए रिकार्ड भी बनेंगे.

वाईपआउट - जोर का झटका -

मशहूर रियलिटी शो वाईपआउट का भारतीय संस्करण इमैजिन टीवी पर शुरू होगा. इस शो के प्रस्तोता होंगे किंग खान यानि कि शाहरूख खान. इस शो में प्रतियोगी फीयर फैक्टर की तरह कठीन चुनौतियों को पार करेंगे. फर्क यह होगा कि सारे स्टंट पानी के आसपास होंगे.

इंडियाज़ मिनिट टु विन इट -

ए.एक्स.एन. पर शुरू होगा प्रसिद्ध गैम शो मिनिट टु विन इट का भारतीय संस्करण. इस शो को गौरव कपूर होस्ट करेंगे. इस शो में प्रतियोगियों को 1 मिनट के भीतर कोई कार्य कर दिखाना होगा. शो कि इनामी राशि होगी 1 करोड़ रूपए.

माँ एक्सचैंज -

'वाइफ स्वैप" नामक शो के इस भारतीय संस्करण का नाम बदलकर माँ एक्सचैंज कर दिया गया है. इसके पीछे भारतीय दर्शकों की सवेंदनशीलता जिम्मेदार है. बहरहाल सोनी टीवी के इस शो में दो गृहणियाँ कुछ दिनों तक अलग घर में जाकर रहेंगी और वहाँ के माहौल को अपने हिसाब से बदलेंगी.

वाइफ बिना लाइफ -

स्टार प्लस के इस नए रियलिटी शो में 10 गृहणियाँ कुछ दिनों के लिए अपने घर से बाहर चली जाएंगी और घर की जिम्मेदारी पतियों पर आ जाएगी.

नए सिक्वल -

इसके अलावा फिलहाल चल रहे रियलिटी शो के नए संस्करण भी शुरू होंगे. ज़ीटीवी पर डांस इंडिया डांस डुएट शुरू हो चुका है. इसके अलावा चक धूम धूम - 2, इंडियन आइडल-6, कौन बनेगा करोड़पति-4, दस का दम-3 भी आएंगे.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS