हिन्दी मनोरंजन चैनल इमैजिन टीवी पर शादी से संबंधित एक नहीं बल्कि दो रियलिटी शो आने वाले हैं. पहला है स्वयंवर सिरीज का तीसरा शो "रतन का रिश्ता". इस शो में अभिनेत्री रतन राजपूत अपने भावी पति का चुनाव करेंगी.
दूसरा शो है "शादी 3 करोड की". यह एक मौलिक भारतीय रियलिटी शो है. इस शो में एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार को शादी का आयोजन करने के लिए तीन करोड रूपए दिए जाएंगे. इसके बाद इन रूपयों का इस्तेमाल कर वे किस तरह से भव्य शादी का आयोजन करते हैं यह दिखाया जाएगा.
इस शो की होस्टिंग मोना सिंह और अली असगर करेंगे.

