Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

8 उपयोगी “ट्विटर” शिष्टाचार

Print PDF
twitter जब हम बोलने में, उठने बैठने में, खाने में और मेल जोल बढाने में शिष्टाचार का ध्यान रखते हैं तो “ट्विट’ करते समय क्यों नहीं.

जी हाँ इसे ट्विटर की बढ रही लोकप्रियता ही कहा जाएगा कि अब ट्विटर के शिष्टाचार विषय पर किताबें भी लिखी जाने लगी है. ऐसी ही एक किताब लिखी है न्यूयार्क टाइम्स के एक कॉलम लेखक जोएल कोम्म ने.

न्यू यार्क टाइम्स की खबर के अनुसार जोएल ने अपनी किताब “ट्विटर पावर” में कई ऐसे शिष्टाचारों का उल्लेख किया है जिसका पालन ट्विटर अकाउंट धारकों को करना चाहिए.

तरकश अब ट्विटर पर भी

इनमें से कुछ शिष्टाचार इस प्रकार हैं –

* सबसे पहला नियम – कम लिखें लेकिन मजेदार लिखें.
* स्पामिंग ना करें. उदाहरण के लिए अपनी नई पोस्ट की जानकारी, नए उत्पाद का विज्ञापन आदि ऐसे ट्विट हैं जो आपके फोलोवर को पसंद नहीं आएंगे.
* कैपिटल अक्षरों में ना लिखें.
* जो लोग आपको फोलो करते हैं आप भी उन्हें फोलो कीजिए और अपना नेटवर्क बढाइए.
* नई ट्विट करने के साथ साथ किसी अन्य की ट्विट पर प्रतिउत्तर देने की आदत डालिए.
* अपनी दैनिंदनी के बारे में लीखिए.
* और यह ट्विट करना ना भूलें – आप इस समय क्या कर रहे हैं? यही तो ट्विटर का मूल मंत्र है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS