Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

सामान्य शिष्टाचार: टेलिफोन पर

Print PDF
chp_phone_conversation_1 रोटी, कपड़ा और मकान के बाद शायद सबसे महत्वपूर्ण जरूरत है, संचार की. दूरसंचार के साधनो से हम हर समय दो-चार होते रहते है, मगर उनके उपयोग में शिष्टाचार भी झलके तो क्या बात है?खाने खाने की मेज पर हम अगर छोटी छोटी बातों की तरफ भी ध्यान दें, तो अपने व्यक्तित्व में और अधिक निखार ला सकते हैं.

सामान्य शिष्टाचार : टेलिफोन पर

* सम्भव हो वहाँ तक तीसरी घंटी बजने से पहले फोन उठा लें.

* सबसे पहले हैलो या नमस्कार कहते हुए अभिवादन जरूर करें तथा अपना परिचय दें.

* आगे बातचीत जारी करने से पहले (आपने फोन किया हो तब तो अवश्य ही) सामने वाले का परिचय ले लें. जैसे, " मैं फलां बोल रहा हूँ, क्या जान सकता हूँ मैं किससे बात कर रहा हूँ?"

* बातचीत के दौरान आवाज व भाषा सौम्य रखें.

* सामने वाले की बात बिना बाधा डाले सुनें.

* होल्ड (प्रतिक्षा) पर रखने से पहले सामने वाले व्यक्ति से अनुमति लें तथा होल्ड बटन दबाना न भूले वरना अनजाने में ही इस तरफ हो रहा वार्तालाप दुसरी तरफ सुनाई देता रहेगा.

* होल्ड पर रखे हुए को ज्यादा समय लग रहा हो तो उसे भूले नहीं, बीच बीच में पूछते रहें की उन्हे कोई परेशानी तो नहीं, थोड़ा समय लग सकता है.

* कोल ट्रांसफर (स्थानांतरित) करते समय सामने वाले व्यक्ति को बता दें की आप किस व्यक्ति के वहाँ ट्रांसफर कर रहें है.

* जिसके पास ट्रांसफर किया है उन्हे भी पहले बताये की किसका फोन है, जिसेके लिए आप कोल ट्रांसफर करना चाहते है.

* अगर गलत नम्बर पर कोल हो गया है तो सामने वाले को इससे हुई परेशानी के लिए क्षमा अवश्य मांगे.

* किसी को कोल का समय दिया हो तो समय पर फोन करें, वरना कोई आपके कोल की प्रतिक्षा में अपना समय नष्ट कर रहा होगा.

* सम्भव हो तो बाहर जाते समय फोन को वोइसमेल पर कर दें, या अपने मोबाइल पर कोल ट्रांसफर कर लें.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS