Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

नियमित सेक्स से होता है स्वास्थ्यलाभ, परंतु इमानदारी भी जरूरी

Print PDF

antrangएक नई शोध से पता चला है कि नियमित और अच्छे सेक्स से पुरूष और स्त्री दोनों का शरीर निरोगी और स्वस्थ रहता है परंतु पुरूषों के शरीर पर इसका विशेष रूप से सकारात्मक असर पडता है. इस शोध के नतीजे बताते हैं कि नियमित सेक्स से पुरूषों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है परंतु इसके लिए आवश्यक है कि वे अपने सबंध के प्रति इमानदार हों.

इटाली के शोधकर्ताओं के अनुसार नियमित सेक्स से शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ जाती है, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है और इसका प्रभाव रोगाणुओं से लडने पर पडता है. नियमित  सेक्स से हृदय संबंधित बिमारियाँ भी कम होती है. पुरूष चुँकि हृदय संबंधित बिमारियों से अधिक प्रभावित होते हैं इसलिए नियमित सेक्स से उन्हें महिलाओं की अपेक्षा अधिक लाभ पहुँचता है.

नियमित सेक्स का सकारात्मक प्रभाव मधुमेह के रोगियों पर भी पडता है. सेक्स से शरीर में चीनी की मात्रा काबू में रहती है और इससे मधुमेह के रोगी इससे लाभांवित होते हैं. इटाली की डॉ. रोजेलीन जो कि इस शोध से जुडी हैं, के अनुसार नियमित सेक्स से पुरूषों को शारीरिक और मानसिक लाभ पहुँचता है परंतु यदि वे अपने रिश्ते के प्रति इमानदार ना हों तो इसका विपरित असर भी पड सकता है.

विवाहेतर संबंध रखने वाले पुरूषों तथा एक से अधिक साथी के साथ सेक्स का आनंद उठाने वाले पुरूषों को सेक्स से शारीरिक लाभ कम प्राप्त होता है. इसकी वजह यह है कि एक से अधिक साथी के साथ अंतरंग संबंध रखने वाले पुरूष लगातार तनाव से ग्रसित रहते हैं और हीनभावना के शिकार हो जाते हैं. इससे उनके हृदय पर भी इसका असर पडता है.

दूसरी तरफ एक से अधिक साथी के साथ सेक्स उन्हें कुछ यौन रोगों की तरफ भी ले जाता है. इसलिए स्वास्थ्यवर्धक सेक्स उनके लिए हानिकारक भी साबित होने लग जाता है.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS