Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

सुपर मारियो की रजत जयंति, रोचक तथ्य

Print PDF
mario-brosयह मूछों वाला इटालियन प्लम्बर मारियो आज दुनिया का एक जाना माना नाम है. शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जिसने वीडियो गेम खेला हो और सुपर मारियो ना खेला हो.

मारियो, उसका भाई लुइगी, राजकुमारी टोडस्टूल, दुश्मन किंग ऑफ कुपास और उसका मशरूम किंगडम.. बच्चों से लेकर बडों तक यह खेल काफी लोकप्रिय रहा है. यही इसकी सफलता का राज़ है जो 25 वर्षों से कायम है.

नाइटेंडो के इस वीडियो गेम सुपर मारियो ने 25 वर्षों का सफर तय कर लिया गया है और यह दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल है. इस खेल के साथ कई रोचक तथ्य जुडे हुए हैं.

मारियो का जन्म वास्तव में सुपर मारियो खेल से पहले ही हो गया था. नाइटेंडो के एक अन्य खेल डंकी कोंग में यह पात्र दिखाई देता था. परंतु सुपर मारियो के साथ इस चरित्र के ऊपर आधारित खेल का जन्म हुआ. इस खेल में सुपर मारियो और उसका भाई हुइई राजकुमारी टोडस्टूल को दुश्मन से बचाते हैं. इस दौरान वे तरह तरह की बाधाओं को पार करते हैं.

कुछ अन्य रोचक तथ्य -
  • मारियो के रचयिता शेगुरू मियामोटो मूलत: जापान के हैं. परंतु उन्होनें अपने पात्र को इटाली का नागरिक बनाया. यही नहीं इस खेल मे दिखाए गए महल जर्मनी की वास्तुशिल्प पर आधारित हैं. इस तरह से मारियो वैश्विक पात्र बन जाता है.
  • मारियो जहाँ लाल कपडे पहनता है, लुइगी हरे कपडे पहनता है.
  • मारियो की प्रसिद्ध धुन को कोजी कोंडो ने तैयार किया था. आज यह धुन कितनी लोकप्रिय और जानी पहचानी है यह सब जानते हैं.
  • सुपर मारियो पहली बार 1986 में वीडियो गेम के रूप में जारी हुआ था. इसके दो दशक तक वह सबसे अधिक बेचा जाने वाला खेल था.
  • इस खेल की वजह से ही अमेरिका में वीडियो खेल के प्रति फिर से उत्सुकता बढी और लोग नाइटेंडों के गेम खरीदने लगे.
  • सुपर मारियो ब्रदर्स की करीब 4 करोड प्रतियाँ बेची जा चुकी हैं
  • 1993 में इस खेल पर आधारित फिल्म सुपर मारियो ब्रदर्स रिलीज हुई थी

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS