फ्रांस कभी गैलिक गाँव की तरह व्यवहार नहीं कर सकता जो चारों और से रोमन सेनाओं से घिरा हो, क्योंकि ऐसा एस्टेरिक्स कार्टून में ही हो सकता है कि गैलिक गाँव जीत जाए – निकोलस सरकोज़ी, राष्ट्रपति, फ्रांस. एस्टेरिक्स वह कार्टून चरित्र है जिसने ना केवल फ्रांस बल्कि दुनिया भर के लोगों का मनोरंजन तो किया है ही परंतु प्रेरणा भी दी है. एस्टेरिक्स की परिकल्पना रेने गोजिनी ने की थी और इसको कागज़ पर स्वरूप दिया एल्बर्ट यूडेरज़ो ने. एस्टेरिक्स के जन्म के 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं. इस चरित्र का कार्टून पहली बार 29 अक्टूबर 1959 को पायलट नामक पत्रिका में छपा था. एस्टेरिक्स एक बुजुर्ग लेकिन तेज दिमाग वाला चरित्र है जो अपने मित्र ओबेलिक्स के साथ मिलकर रोमन सैनिकों का मुकाबला करते हैं.
- अब तक एस्टेरिक्स की कुल 34 कोमिक बुक जारी की गई हैं. पहली किताब 1961 में जारी की गई थी.
- एस्टेरिक्स कॉमिक बुक बिक्री के लिहाज से विश्व किर्तीमान बना चुकी है. इसकी कुल 325 मिलियन प्रतियाँ खरीदी गई हैं.
- एस्टेरिक्स के ऊपर 11 फिल्में बनी है. इनमें से 8 मुख्यधारा की फिल्में हैं तो 3 एनिमेशन फिल्में हैं.
- एस्टेरिक्स की किताबें 107 भाषाओं में छप चुकी हैं.
- एस्टेरिक्स आधारित कुल व्यापार 15 मिलिनियन डॉलर से अधिक है
- 1965 में छोड़े गए फ्रांस के पहले उपग्रह का नाम था एस्टेरिक्स 1
- 1992 के ऑलिम्पिक खेलों की मेजबानी का प्रचार करने के लिए बनाए गए पोस्टरों में एस्टेरिक्स छाया हुआ था
- टाइम पत्रिका के मुखपृष्ठ पर एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स आ चुके हैं
- 2006 के फीफा फूटबॉल विश्वकप के फाइनल में फ्रांस का मुकाबला इटाली से हुआ था. इस मुकाबले को रोमन सैनिकों और एस्टेरिक्स के गौलिश गाँव के बीच का मुकाबला माना गया था.
- फ्रांस में सब लोग एस्टेरिक्स के प्रशंसक ही हैं ऐसा नहीं है. कई लोग एस्टेरिक्स को वंशवादी और महिलाओं से घृणा करने वाला मानते हैं
- एस्टेरिक्स की शुरूआती कॉमिक बुक और स्ट्रीप में महिलाएँ होती ही नहीं थी
एस्टेरिक्स और भारत:
- एक्स्टेरिक्स एंड मैजिक कार्पेट किताब में भारत का वर्णन है. लेकिन उसमें ऐतिहासिक भूल है. इस किताब में भारत में फकीर होने वर्णन है और लोग इस्लामिक कपड़े पहने दिखाए गए हैं. जब कि एस्टेरिक्स के काल में भारत में इस्लाम था ही नहीं.
- एस्टेरिक्स किताबों के हिन्दी अनुवाद में एस्टेरिक्स के गाँव के कुछ मुख्य पात्रों के नाम पढिए – हकीम वैदिक्स [गेटाफिक्स], कुत्ता भौंकिस [डोग मेटिक्स], मुखिया मोटुमलिक्स [वाइटल स्टेटिस्टिक्स].
- कार्टुनिस्ट प्राण के कार्टुन चरित्र चाचा चौधरी और साबु एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स से प्रभावित हैं ऐसा माना जाता है.

