Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

शत्रुघ्न की बैचेनी! नई टीम भाजपा से नाखुश

Print PDF
बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी से नाराज दिख रहे हैं. उन्होने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी की नई टीम को नई बोतल में पुरानी शराब कहा.

उन्होने कहा है कि इसमें कुछ ऐसे लोगों को शामिल नहीं किया गया, जो इसके लायक थे. उन्होने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था. बिहार में कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव होना है, लेकिन फिर भी यशवंत सिन्हा का टीम में ना होना समझ से परे है.

काफी कुछ कहने के बाद उन्होने यह जोड़ा कि वे वरिष्‍ठ और अनुशासित नेता हैं और पार्टी का अनुशासन नहीं तोड़ेंगे.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS