Saturday, Jul 31st

अंतिम अपडेट:02:37:50 PM IST

राजस्थान विधानसभा में धक्कामुक्की, विधायक घायल

Print PDF
राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार काला दिन साबित हुआ. आज सुरक्षा कर्मियों और भाजपा विधायकों में जमकर हाथापाई और धक्कामुक्की हुई.

इस घटना में कुछ विधायकों को चोटें आई हैं. घायलों में शामिल हैं पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, शंकरसिंह रावत, वासुदेव देवनानी, बहादुरसिंह कोली आदि.

सभी घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

यह घटना तब घटी जब सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्रसिंह शेखावत ने एक भाजपा विधायक को बाहर जाने के लिए कहा.

इस पर अन्य भाजपा विधायकों ने उस विधायक को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया. आसन के निर्देश मिलने पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी सदन में घुस आए और विधायक को निकालने का प्रयास किया गया.

इससे धक्कामुक्की और हाथापाई शुरू हो गई और कई विधायक घायल हो गए.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS