भारत विरोधी जिहादी रैली में आतंकी सईद ने कहा कि भारत के गृहमंत्री चिदंबरम को इस्लामाबाद से नहीं मुझसे बात करनी चाहिए.
हाफिज मोहम्मद सईद जमात-उद-दावा का प्रमुख है तथा मुम्बई हमले के पीछे इसी का हाथ था. यह बयान ऐसे समय आया है जब माह के अंत में भारत-पाक के विदेश सचिव आपसी भरोसा बहाली के उपायों पर चर्चा के लिए मिलने वाले हैं,
सईद ने कहा कि अगर भारत मुम्बई हमलों को नहीं भूल सकता तो हम भी 1971 में पाकिस्तान को हुए नुकसान को नहीं भूल सकते. अगर अमेरिका अफगानिस्तान में नहीं रह सका तो भारत भी कश्मीर में नहीं रह पाएगा.


