Thursday, Mar 18th

अंतिम अपडेट:03:12:03 PM IST

झूठी कॉल से रोका विमान, दंपत्ति गिरफ्तार

Print PDF
( 1 Vote )
amirat-airlinesमुम्बई के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई जाने वाली अमीरात एयर लाईन्स के विमान में आतंकी होने की खबर के बाद रविवार को इसे उ़डान भरने से लगभग 4 घन्टे तक रोक लिया गया. विमान में चालक दल के अलावा 356 यात्री थे. एअरलाइन्स को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी थी कि उ़डान ई.के. 502 की सीट 17एफ पर लश्कर ए तैयबा (एलईटी) का शाहबाज खान नामक का एक संदिग्ध आतंकी सवार है.  इसके तहत विमान में सभी यात्रियों को नीचे उतार लिया गया व उनके सामानों की गहन जांच की गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारम्भिक जांच में पता चला कि फोन काल झूठी थी. पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए शाहबाज खान और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है. पुलिस को शाहबाज के बेटे अमजद की तलाश है. दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि यह काल अमजद ने किया होगा क्योंकि उसके साथ उनका संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. बाद में ए.टी.सी. से इजाजत मिलने के बाद उडान शेष यात्रियों के साथ मुम्बई से रवाना हो गया.

टिप्पणी जोड़ें


सुरक्षा कोड
नया सुरक्षा कोड