दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अपनी अवैध संतान के लिए राष्ट्र से माफी मांगी है. जिस औरत से यह संतान पैदा हुई जुमा ने उससे शादी नहीं की थी. इसे लेकर देश में जुमा का विरोध हो रहा था.
जुमा ने कहा कि मुझे इस बात का बेहद अफसोस है कि इससे मेरे परिवार और देश को काफी कष्ट पहुंचा. जुमा की तीन पत्नियां और एक मंगेतर हैं. 67 वर्षीय जुमा ने कहा, 'मैं अपने किए की जिम्मेदारी लेता हूं और उक्त परिवार के भरण-पोषण की सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेता हूं.' पिछले साल अक्टूबर में जन्मी बच्ची कथित तौर पर जुमा की बीसवीं संतान बताई जा रही है.
Friday, Mar 12th
अंतिम अपडेट:07:27:27 PM IST
मुख्य समाचार:
-
लोगिन
-
ट्विटर Live!
मोदी को समन: 21 मार्च को हाजिर हों http://bit.ly/c19k30ABOUT 6 HOURS AGOतनावग्रस्त पुरूष कई महिलाओं की ओर ... http://bit.ly/dyCyu4ABOUT 8 HOURS AGOडिंपी गांगूली महाजन बिकीनी को लेकर ... http://bit.ly/9YDydmABOUT 10 HOURS AGO


