Wednesday, Mar 17th

अंतिम अपडेट:04:34:58 PM IST

अमरीकी बिजली संयंत्र में धमाका

Print PDF
powerplant-blast-americaअमरीका के कनेक्टिकट में स्थित एक बिजली संयंत्र में भीषण धमाका हुआ है. मिडलटाउन के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक धमाके में कम से कम पाँच लोग मारे गए हैं और बहुत सारे घायल हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाका इतना ज़बर्दस्त था कि मीलों दूर तक इसकी आवाज़ सुनाई दी और आस-पास के इलाक़ों में झटके महसूस किए गए. स्थानीय मीडिया के मुताबिक भारतीय समयानुसार लगभग साढ़े नौ बजे एक गैस पाइपलाइन में विस्फोट हुआ और इससे तेज़ लपटें निकलने लगीं. संयंत्र में राहत कार्य तेज़ कर दिया गया है. हेलीकॉप्टरों, अग्निशमन दस्तों और एंबुलेंस को वहां आते-जाते देखा जा सकता है.

ऐसा माना जा रहा है कि बिजली संयंत्र की गैस पाइपलाइन में लीक होने के कारण धमाका हुआ. अग्निशमन दस्ते के एक अधिकारी ने बताया कि जिस समय ये धमाका हुआ उस समय प्लांट के भीतर कम से कम 50 मज़दूर काम कर रहे थे. आस-पास के शहरों से आपातकालीन बचाव दल को तत्काल वहां रवाना किया गया. कनेक्टिकट प्रांत की राजधानी हैर्टफ़ॉर्ड के दक्षिण में गैस और तेल से संचालित 620 मेगावाट क्षमता का बिजली संयंत्र स्थित है.

टिप्पणी जोड़ें


सुरक्षा कोड
नया सुरक्षा कोड