अप्रवासी भारतीय हमारे देश के लिए दुनिया भर में राजदूत का काम करते हैं. देश की संस्कृति और विकासगाथा को दुनिया के कोने कोने मे पहुँचाने और देश के विकास मे इनका योगदान भारत के लिए गौरव की बात है. तरकश.कॉम इन अप्रवासी भारतीय लोगों से जुडी कुछ जानी कुछ अनजानी बातों को अपनी पाठकों के समक्ष प्रस्तुत कर रहा है.Read more... टिप्पणी करें


भारतीय व्यापारियों के द्वारा दूसरे देशों मे जाकर वहाँ व्यापारिक प्रतिष्ठान स्थापित करने की परम्परा नई नहीं है. काफी पुराने समय से भारतीय नागरिक व्यापार करने के उद्देश्य से दूसरे देशों मे जाते रहे हैं. दूसरे देशों मे बस रहे भारतीयों की संख्या काफी होती है इतनी भी नही कि उस शहर या देश मे रहने वाले मूल नागरिकों की संख्या से भी अधिक हो जाए. लेकिन भूतकाल में ऐसा हुआ भी है.
यह विडम्बना ही है कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जैसे महान जननेता और देश के सपूत को आज शायद ही कोई याद करता है या महत्व देता है. आज उनका जन्मदिवस है परंतु कितनी दुखद बात है कि यह कोई खबर नहीं बनती.