Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

कॉफी से तेज होता है दिमाग? महिलाओं के लिए हाँ, पुरूषों के लिए ना

Print PDF
coffee-womanक्या कॉफी पीने से नींद गायब हो जाती है, स्फूर्ति आ जाती है और दिमाग तेजी से काम करने लगता है? इसका जवाब हर व्यक्ति के हिसाब से अलग अलग हो सकता है. चाय या कॉफी का असर किस व्यक्ति पर कैसा होगा इसका सटीक निष्कर्ष निकालना कठीन है परंतु एक नए सर्वे से पता चला है कि कॉफी का असर महिलाओं के दिमाग पर जहाँ सकारात्मक रूप से पडता है वहीं पुरूषों पर इसका नकारात्मक असर होता है.

कैपेचीनो या एस्प्रेसो कॉफी पीने जहाँ महिलाओं का दिमाग तेजी से काम करने लगता है वहीं पुरूषों के मामलें में इसका उतना असर नही होता. मनोचिकित्सक लिंडसे क्लेर ने अपने अभ्यास में पाया कि तनाव के दौरान कॉफी पीने से पुरूषों के दिमाग पर कुछ खास असर नहीं होता.

पश्चिमी देशों में कोर्पोरेट बैठकों से लेकर सैन्य योजनाओं को बनाते समय कॉफी पीने का चलन आम है और ये सभी बैठकों में आम तौर पर पुरूष भाग लेते हैं.

लिंडसे ने अपने अभ्यास के लिए कुछ स्वयंसेवकों को चुना और उन्हें पुरूष और महिला वर्ग में बाँट दिया. इसके बाद पुरूष और महिला वर्ग दोनों को कुछ पहेलियाँ सुलझाने का कार्य दिया गया और साथ में कॉफी भी पीने को दी गई. माहौल को तनाव भरा बनाया गया.

इस अभ्यास से पता चला कि कॉफी पीने के बाद पुरूषों को पहेलियाँ सुलझाने में 20 सैकंड का अतिरिक्त समय लगा, जबकि महिलाएँ वही पहेलियाँ सुलझाने में 100 सेकंड तक कम समय लेने लगी.

ब्रिटेन में हर दिन 7 करोड कप कॉफी पी जाती है, भारत में चाय पीने का चलन अधिक है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS