मनचाही तस्वीर ली हो तभी हाथ हिल गया या जिसकी तस्वीर ले रहें है वही हिल गया तो तस्वीर धुंधली हो कर कचरे के डिब्बे में डालने योग्य हो जाती है.
मगर अब शायद ऐसा न हो. फोटो संपादन के लिए प्रसिद्ध सॉफ्टवेर "फोटोशॉप" में अब नया प्लग-इन शामिल होने जा रहा है, जो ऐसी धुंधली तस्वीरों को ठीक कर देगा.
एडोब मेक्स20111 कोंफ्रेंस में एडोब ने इस प्लग-इन का प्रदर्शन किया, जो तस्वीर लेते समय हिलने से ब्लर हुई तस्वीरों को कुछ पल में ही ठीक कर देता है.
यह प्लग इन एक खास तरह का अगलोरिधम का उपयोग कर तस्वीर लेते समय कैमरे के हिलने की गति की गिनती कर तस्वीर को ठीक करता है.
इस एंटिब्लर फिल्टर को जहाँ भरपूर प्रसंशा मिली, एडोब ने अभी तक इसे जारी करने की तिथि व फोटोशॉप के उक्त संस्करण का खुलासा नहीं किया है. इसलिए अभी प्रतिक्षा ही करें.

