सोमालिया के समुद्री तट के पास से गुजरते मालवायक जहाजों के ऊपर समुद्री दस्यूओं का खतरा हर पल बना रहता है. पिछले वर्ष करीब 430 समुद्री डकैतियाँ हुई थी और इसकी दर 5.6% के हिसाब से बढ रही है. इसलिए नई तकनीकों का सहारा लेकर इस पर लगाम लगाना आवश्यक हो गया है.
ऐसी ही एक नई तकनीक है लैज़र कीरणों की मदद से डकैतों की आँखों को चुँधिया देना और उन्हें एक तरह से निष्क्रीय कर देना. इस तरह से कोई खुनखराबा भी नहीं होता और ना ही जानहानि होती है. ब्रिटेन की बीएई सिस्टम्स ने इस तकनीक पर आधारित एक गन बनाई है जो 1500 मीटर दूर खडे व्यक्ति की आँखों को कुछ देर के लिए निष्क्रीय कर देती है.
इस हथियार से हरे रंग की लैज़र कीरणें निकलती है तो इतनी तेज होती हैं कि जिसकी आँखों पर पडे वह कुछ देर के लिए अँधेपन का शिकार हो जाता है. यह कुछ कुछ उसी तरह का प्रभाव पैदा करता है जिस तरह सूर्य की तरफ आँखें खोलकर देखने पर होता है.
यह हथियार 1 मीटर के दायरे मे तेज रोशनी फेंकता है, इस तरह से दस्यूओं से भरी एक पूरी नाव इसकी चपेट में आ जाती है और दस्यूओं के लिए गोली चलाना सम्भव नहीं हो पाता. और दस्यू धूप के चश्मे लगाने की "गलती" भी नहीं कर सकते क्योंकि लैज़र का असर गहरे रंग के पदार्थों पर और भी अधिक पडता है यानी कि धूप के चश्मे आँखों को और अधिक नुकसान ही पहुँचाएंगे.
कम्पनी का दावा है कि यदि सरकार साथ दे तो वह कम लागत वाले ऐसे हथियारों का निर्माण तेज कर सकती है.

