समुद्र की गहराईयों में खोजबीन करते गोताखोरों का जीवन खतरों से भरा होता है. उन्हें जिन प्राणियों से सबसे अधिक खतरा होता है उनमें प्रमुख है शार्क. शार्क के हमलों की वजह से कई गोताखोरों ने अपनी जान गँवाई है. परंतु अब इससे बचा जा सकता है वह भी आसानी से.
वैज्ञानिकों का मत है कि गोताखोरों को हल्के नीले रंग का वेटशूट पहनना चाहिए क्योंकि शार्क के लिए इस रंग के कपडे पहने व्यक्ति की पहचान करना मुश्किल होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि शार्क रंगों की पहचान नहीं कर सकती. शार्क रंगों के प्रति असवेंदनशील होती है और मात्र बेहद गहरे और बेहद हल्के रंगों को ही पहचान सकती है वह भी श्याम-श्वेत रूप में.
इसलिए यदि गोताखोर हल्के नीले रंग के कपडे पहनते हैं तो वह रंग समुद्र के आसपास के वातावरण से घुलमिल जाता है और शार्क के लिए गोताखोर की पहचान करना मुश्किल हो जाता है.
वैज्ञानिकों का मत है कि गोताखोरों को गहरे नीले या लाल रंग के वेटशूट नहीं पहनना चाहिए क्योंकि ये रंग काफी गहरे होते हैं और शार्क के लिए इनकी पहचान करना आसान होता है.
शार्क की आँखों में मात्र एक ही फोटोरिसेप्टर होता है जिससे वे दुनिया को काले और सफेद रंग में ही देख पाती है.

