ऐसा सिर्फ जेम्स बॉंड ही कर सकता था, परंतु अब आप भी ऐसा कर पाएंगे. 13 वर्ष पहले आई जेम्स बॉन्ड की एक फिल्म में यह पात्र अपने मोबाइल फोन से अपनी बीएमडब्ल्यू कार को चलाता है. उस समय यह अतिश्योक्ति भरा दृश्य लगा था, परंतु अब वास्तविकता है.
दो चीनी शोधकर्ताओं एन जियाज़ुआन और उसके मित्र ने नोकिया सी7 फोन के लिए एक अप्लिकेशन बनाई है जिसकी मदद से बीएमडब्ल्यू कार को नियंत्रित किया जा सकता है.
न्यूज़.कॉम.एयू की खबर के अनुसार नोकिया ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की पुष्टि की है. इन दोनों शोधकर्ताओं ने नोकिया की मदद से इस अप्लिकेशन को मात्र 20 दिनों में ही बना लिया और इसका सफल परीक्षण भी किया है.
इस तकनीक का नोकिया किस तरह से इस्तेमाल करेगा यह स्पष्ट नहीं है. परंतु आपका मोबाइल फोन धीरे धीरे कई ऐसे काम करने जा रहा है जो आप सोच भी नहीं सकते.

