Saturday, May 26th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

प्रेमी रोबोट, जो मिटाएगा अकेलेपन का दुख

Print PDF

robot-loveजिन लोगों को यह दुख सताता रहता है कि उनसे कोई प्रेम नहीं करता, या उनको अभी तक अपना जीवनसाथी नहीं मिला, उनके लिए एक "प्रेमी" रोबोट काम आ सकता है. एक जर्मन डिजायनर स्टेफन अल्रिक ने यह रोबोट बनाया है जो इंसान के स्पर्श को भाँप कर उस हिसाब से प्रतिक्रिया देता है.


हालाँकि अभी यह रोबोट अपनी प्रारम्भिक विकास प्रक्रिया में है, इसलिए यह उम्मीद ना रखें कि यह देखने मे बहुत सुंदर होगा. वस्तुत: यह देखने मे बिल्कुल भी सुंदर नही है, और इसका आकार एक बडे तकीए के जैसा है. परंतु इसको विकसित करने वाले डिजायनर का दावा है कि जब यह तकनीक पूर्ण रूप से विकसित हो जाएगी तो उसके बाद रोबोट के शारीरिक ढांचे को सुधारने का काम किया जाएगा.

इस रोबोट को बनाने वाले डिजायनर स्टेफन अल्रिक का कहना है कि आज के दौर का इंसान तकनीकी चीजों के अधिक करीब जा रहा है. उसे गैजेटों से प्रेम होने लगा है. और इसलिए यह रोबोट उसके काम आ सकता है. यह रोबोट इंसान के अकेलेपन को दूर कर उसे अहसास कराएगा कि उसके पास कोई अपना है.

यह रोबोट इंसान के शरीर की गर्मी, स्पर्श और चमडी के रंग को भाँप कर उस हिसाब से प्रतिक्रिया देता है.

और फिर यह रोबोट कभी नाराज़ भी तो नहीं होगा!

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS