Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

कौन है बिग बॉस?
प्रयोक्ता का मूल्यांकन: / 2
बेकारअति उत्तम 
टेलीविज़न
द्वारा/by : पंकज बेंगाणी   
मंगलवार , , 30 जनवरी

 

 

Endemol Production House
 
 

 

बिग बॉस चाहते हैं... यह वाक्य अब इतना लोकप्रिय हो चुका है कि, कितने आदमी थे और क्या ठाकुर.. कि तरह रोजमर्रा की जिन्दगी में भी बोला जाने लगा है। सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन (Sony Entertainment Television) पर प्रसारित हो चुके इस रियलिटी शो (Reality Show) ने भारतीय टेलीविजन दर्शकों को एक नया अनुभव दिया है। इस तरह का शो पहले कभी प्रसारित नहीं हुआ था और कुछ साल पहले तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि भारत में इस तरह के रियलिटी शो (Reality Show) कामयाब भी हो सकते हैं।

 

 

 

भारत में प्रसारित हो रहे अथवा हो चुके लगभग सभी रियलिटी और क़्विज़ शो (Quiz Show) विदेशी प्रोडक्शन कंम्पनियों से लाइसेंस लेकर बनाए गए हैं, चाहे वो इन्डियन आइडोल (Indian Idol) हो, कौन बनेगा करोडपति हो, फियर फेक्टर इंडिया (Fear Factor India)” हो, स्वयंवर हो, फेम गुरूकुल या फिर पैसा भारी पडेगा" हो। लिस्ट काफी लम्बी है। पर हैरत कि बात यह है कि इनमें से ज्यादातर सभी कार्यक्रमों के निर्माण के पीछे एक ही कम्पनी का हाथ है अथवा इन सभी कार्यक्रमों का मूल लाइसेंस एक ही कम्पनी प्रदान करती है।

 

 

 

Endemol

Endemolऔर वो कम्पनी है, एंडेमोल (Endemol)” एंडेमोल की स्थापना 1994 में नीदरलैंड में की गई थी। जुप वॉन डेन एंडे (Joop van den Ende) और जॉन डे मॉल (John de Mol) ने अपनी अपनी कम्पनियों का विलय करके एक नई टेलीविजन प्रोडक्शन कम्पनी शुरू की और उसका नाम रखा एंडेमोल। एंडेमोल नाम उन्होने अपने अपने उपनामों को मिलाकर बनाया।

 

 

एंडेमोल (Endemol) के संस्थापकों में से एक जुप वॉन डेन एंडे का जन्म 1942 में एमस्टरडम में हुआ था। जैसा कि कहा जाता है पूत के पाँव पालने में ही दिखने लग जाते हैं, जुप ने 12 वर्ष की उम्र से ही थिएटर में अपना शो दिखाना शुरू कर दिया था और 17 साल की उम्र आते आते उन्होने प्रसिद्ध टेलीविजन धारावाहिक बेटमेन के अधिकार खरीद लिए थे।

 

 

 

जुप के विपरीत जॉन डे मॉल ने टेलीविजन के अलावा अन्य कई क्षेत्रों जैसे कि रेडियो, ऑटो, प्राइवेट इक्विटी फंड इत्यादि में भी अपना ध्यान केन्द्रित किया। 

 

 

 

एंडेमोल ने 1994 से अपना प्रोडक्शन शुरू किया, और उनके शुरूआती प्रोडक्शन में से एक बिग ब्रदर (Big Brother) सुपर सफल हुआ था। इस शो का सबसे पहला प्रयोग डच टेलीविजन पर किया गया और उसके बाद ब्रिटेन में चैनल 4 पर उसका प्रसारण शुरू हुआ। बिग ब्रदर में सेलिब्रिटीज (Celebrities) की जिन्दगीयों में खुलेआम ताकझांक को लोगों ने हाथोंहाथ लिया। 

 

 

 

नीदरलैंड में अपनी स्थापना के कुछ ही वर्ष बाद एंडेमोल ने दुनिया भर में अपने पाँव पसारने शुरू कर दिए और आज दुनिया के लगभग 24 देशों में एंडेमोल की शाखाएं कार्यरत हैं। भारत में एंडेमोल (Endemol) ने सन 2006 में पदार्पण किया और एशिया में सिर्फ भारत में ही इसकी शाखा कार्यरत है।

 

 

 

एंडेमोल ने अपना व्यवसायिक दृष्टिकोण शुरू से ही स्पष्ट रखा है। कम लागत के शो बनाओ, नए नए कंसेप्ट लाओ जिनमें से अधिकतर विवादित हों और सफलता का स्वाद चखो।

 

 

1 Vs. 100

और इस कम्पनी की सफलता का प्रमाण यह है कि आज हर दूसरे सफल रियलिटी और क़्विज़ शो के अंत में एंडेमोल का ही नाम आता है। यह एंडेमोल के विभिन्न शो की सफलता का ही सबूत है कि कई टेलीविजन कम्पनियों ने इनकी नकल करने का भी प्रयास किया है।

 

 

एंडेमोल के चर्चित शो बिग ब्रदर की नकल करने पर एंडेमोल ने एक ब्राजिलियन टीवी चैनल पर मुकदमा दायर किया था और एक रशियन टीवी चैनल पर भी तब मुकदमा दायर करने की धमकी दी थी, जब उसने बिग ब्रदर जैसे ही रियालीटी शो बिहाइंड द मिरर” (Behind the Mirror) को प्रसारित करना शुरू किया। हालाँकि बिहाइंड द मिरर” (Behind the Mirror) का मूल कंसेप्ट (Concept) बिग ब्रदर जैसा ही था परंतु वह शो बिग ब्रदर से भी अधिक बोल्ड था। उस शो में प्रतियोगियों को कांच के कमरों में बन्द किया जाता था। बाहर से कांच के अन्दर देखना सम्भव था और राह चलते आम लोग अन्दर रह रहे प्रतियोगियों को देख सकते थे। इस तरह से बाहर खडे हुए लोगों की पहुँच प्रतियोगीयों के बेडरूम और बाथरूम तक भी होती थी और वे उनकी हर गतिविधि को टीवी के साथ साथ लाइव भी देख सकते थे। हालाँकि इसके लिए उन्हे अपनी जेब से 20 रूबल जरूर निकालने पडते थे। इस शो ने रशिया में धूम मचा दी थी।

 

 

 

Bigg BossDeal or No Deal

बिग ब्रदर से शुरू हुआ एंडेमोल की सफलता का दौर चेंजिंग रूम (Changing Room), डील ओर नो डील (Deal or No Deal), ग्राउंड जीरो (Ground Zero), फियर फेक्टर (Fear Factor), 1 Vs. 100, ब्रेन टीजर (Brain Teaser), एक्स्ट्रीम मेकऑवर (Extreme Makeover) इत्यादि में जारी रहा।

 

 

भारत में सोनी ने एंडेमोल से कई कार्यक्रमों के अधिकार खरीदे हैं। उनमें से एक बिग बॉस शुरूआती असफलता के बाद अंत आते आते आते आन्शिक रूप से सफल साबित हुआ है। बिग बॉस के प्रथम एपिसोड में उसकी रेटिंग मात्र 3.2 की थी। यह रेटिंग कितनी खराब थी यह इसी बात से जाहिर हो जाता है कि स्टार प्लस के सफल धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहु थी की रेटिंग 20 के लगभग है। लेकिन इस शुरूआती झटके के बाद बिग बोस ने धीरे धीरे सफलता का स्वाद चखना शुरू किया और अंत में इसकी रेटिंग 5-6 के आसपास पहुँचने लगी थी। खैर बिग बोस के प्रथम सत्र का समापन हो गया है, और सोनी अब एक और रियलिटी शो को लाने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम है एक्स्ट्रीम मेकऑवर। कहना ना होगा इसके पीछे भी जिस प्रोडक्शन कम्पनी का नाम है वो और कोई नहीं एंडेमोल ही है।

 

 

एंडेमोल ने अपने जीवन के मात्र 10 वर्षो में ही अनेक विवादों को जन्म दिया है, कई बार असफलता का बुरा दौर देखा है और कई बार सफलता की सीढ़ियों पर सरपट दौड लगाई है।

 

 

लेकिन इस कम्पनी ने आजतक जितने सफल रियलिटी और क्वीज शो दिए हैं, उतने शायद ही अन्य कोई प्रोडक्शन कम्पनी दे पाई है। इसलिए ऐसा कह सकते हैं की अंत में बिग बॉस वास्तव में कोई है तो वो एंडेमोल ही है।

 

 

 

- सम्बन्धित लोगो एवं प्रकाशित चित्र सम्बन्धित कम्पनी के अधिकार क्षेत्र से हैं


 

टिप्पणियाँ (6)add
...
द्वारा प्रेषित सागर चन?द नाहर , जनवरी 31, 2007
बह?त उम?दा जानकारी दी पंकज आपने
कहा? से इतना मसाला ?ू?? ले आये आप?
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
Interesting
द्वारा प्रेषित Paras Shah , फ़रवरी 01, 2007
Very Informative post. Keep posting. smilies/smiley.gif smilies/smiley.gif smilies/smiley.gif

Regards,
Paras Shah
imparas.blogspot.com
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
प?रशंसनीय
द्वारा प्रेषित नीरज दीवान , फ़रवरी 04, 2007
हिन?दी में ?सा ज?ञानवर?धक आलेख लिखने के लि? आपने प?रशंसनीय परिश?रम किया है. बधाई.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
Thank you
द्वारा प्रेषित Pankaj bengnai , फ़रवरी 04, 2007
सागर भाई, पारस, नीरज,

आपका बह?त धन?यवाद.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
?ंडेमोल
द्वारा प्रेषित Sameer Lal , फ़रवरी 05, 2007
अच?छा शोध और ज?ञानवर?धक जानकारी. बह?त मेहनत की गई है इसे लिखने में, बह?त सफल प?रयास है. ?सा ही भविष?य में जारी रखो. ब?िया है. बधाई और श?भकामनायें. smilies/smiley.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित pankaj bengani , फ़रवरी 07, 2007
धन?यवाद लालाजी, smilies/kiss.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: