Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

पांडा के लिए भी पोर्न फिल्म!
मंतव्य
मंगलवार , , 03 अप्रेल

पांडा की घटती जनसंख्या चिंता का विषय है, और वन्यजीव सरंक्षक किसी भी किमंत पर इस घटती जनसंख्या को रोकने के प्रयास करते रहते हैं. पांडा की घटती जनसंख्या का एक कारण पांडा में यौन सम्बन्धो को लेकर थोडी अनिच्छा भी है. 

 

रायटर्स की खबर के मुताबिक थाइलेंड में बेकोंक से 700 कि.मी. दूर स्थित चियांग माइ चिडीयाघर में एक अनोखा प्रयोग किया गया. वहाँ एक नर पांडा को पहले उसकी महिला मित्र पांडा से मिलवाया गया फिर उसे यौन सम्बन्ध कैसे बनाए जा सकते हैं यह सिखाने के लिए पांडाओं की यौन क्रियाओं के विडीयो फूटेज दिखाए गए.

 

ऐसा प्रयोग चीन में सफलता पूर्वक किया जा चुका था. और थाई अधिकारी चीन की उसी सफलता को दोहराना चाहते थे. तो क्या प्रयोग सफल हुआ? 

 

चुआंग चुआंग नामक उस नर पांडा ने अपनी नई साथी मादा पांडा से दोस्ती की तथा उसके साथ खेल में मशगुल हो गया. चुआंग चुआंग उस मादा पांडा के साथ तरह तरह के खेल तो खेलता रहा पर यौन सम्बन्ध स्थापित करने में नाकाम रहा, जबकि उसकी मादा मित्र उसके लिए तैयार थी.

 

थाई अधिकारीयों द्वारा पोर्न फूटेज दिखाने का प्रयोग भी नाकामयाब रहा!! बाद में अधिकारीयों ने बयान दिया कि चुआंग चुआंग शायद अभी छोटा है और उसे पुरी समझ नही आई है. अब ये अधिकारी तीन महिने बाद फिर से यही प्रयोग करेंगे. 

 

शायद अगली बार चुआंग चुआंग का मूड बदल ही जाए, और एक नए जीवन की शुरूआत हो सके, क्योंकि अगर यह शुरूआत ना हो सकी तो चुआंग चुआंग सिर्फ तस्वीरों मे रह जाएगा... 

 

उसका वंशज जरूरी है, बेहद जरूरी..  

 

 

टिप्पणियाँ (8)add
वाह-2 क्या बात है!
द्वारा प्रेषित प्रभात टन्डन , अप्रेल 03, 2007
जोरदार खबर , लेकिन अधिक परेशान होने की बात ही क्या है , भारत मे तो ऐसे तमाम पाँडा मिल जायेगें। smilies/smiley.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
हा हा
द्वारा प्रेषित समीर लाल , अप्रेल 03, 2007
क्या क्या खबर लाते हो, भाई!! smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित श्रीश , अप्रेल 03, 2007
बहुत खूब, बेचारा पांडा ही इज सो कूल न!! smilies/cheesy.gif smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित नीलिमा , अप्रेल 04, 2007
मेनका से हाथ मिलाए हो क्या? आपकी पशुओं के प्रति संवेदना सराहनीय है
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित नीलिमा neelima , अप्रेल 04, 2007
वैसे भी का यहां क्या मतलब है-"पांडा के लिए भी पोर्न फिल्म"...?
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित pankaj bengani , अप्रेल 04, 2007
@ प्रभात टन्डन,

धन्यवाद. आपका आशय नही समझा , परंतु भारत में पांडा की एक नस्ल सिक्कीम और उपरी बंगाल के इलाकों मे पाई जाती है, वे भी लुप्त प्राय है.


@ समीरलालजी,


जुगाड करता रहता हुँ. धन्यवाद.

smilies/wink.gif

@ श्रीश,


यस, पांडा इज ओलवेज कूल.


@निलीमाजी,


मेनकाजी से क्या हाथ मिलाना.. smilies/smiley.gif वैसे आपकी दुसरी टिप्पणी पता नही चली. smilies/angry.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित Amit , अप्रेल 04, 2007
अरे भई, कृत्रिम वीर्यरोपण क्यों नहीं अपनाते ये लोग!! smilies/wink.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित pankaj bengani , अप्रेल 04, 2007
अमित,

कृत्रिम विर्यरोपण के नतीजे नही मिले थे.. इसलिए अधिकारीयो ने यह तरीका अपनाया था.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 

2008 विशेष

वर्ष 2008 तकनीक के क्षैत्र में क्रांतिकारी रहा. इस वर्ष कई...
2008 में हिन्दी सिनेमा कुछ बेहद मधुर धुनें दी. इनमें से जो...
2009 में वे कौन सी फिल्में होंगी जिनका रहेगा सबसे अधिक...
वर्ष 2008 भारत के लिए काफी उतार चढाव भरा रहा. इसी साल भारत ने...
वर्ष 2008 बॉलीवुड के लिए मिश्र रहा. जहाँ कुछ फिल्मों ने...
वर्ष 2008 बॉलीवुड के लिए मिश्र रहा. जहाँ कुछ फिल्मों ने...

लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: