Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

आसमान का आसमानी होना
कविता
बुधवार , , 04 अप्रेल

shradha

  श्रद्धा जैन


 

सिंगापुर निवासी श्रद्धा जैन कवियत्री हैं. तथा http://www.shayarfamily.com/ की संचालक हैं. 

 

हमारी बातों का फिर से पुरमानी होना
अच्छा लगता है आसमान का आसमानी होना

तुम्हारा बेसबब हँसना और हँसते ही चले जाना
ऐसी ज़िंदा ज़िंदा सी हमारी ज़िंदगानी होना
अच्छा लगता है आसमान का आसमानी होना

कभी कहना सब कुछ और कभी चुप हो जाना
बातों का खो जाना तो कभी कहानी होना
अच्छा लगता है आसमान का आसमानी होना

बाहों मैं शब-ओ -सहर जो गुज़ारे मैने
मेरे बदन पर उन लम्हों की निशानी होना
अच्छा लगता है आसमान का आसमानी होना

चुप रहकर भी जो अंदाज़ -ए-मुहब्बत हो
सोचिए क्या रंग लाएगा उनका ज़ुबानी होना
अच्छा लगता है आसमान का आसमानी होना


रूह मैं बसना, और सोच का हिस्सा होना
सिखाया तुमने "श्रद्धा" को रूमानी होना
अच्छा लगता है आसमान का आसमानी होना.

 

टिप्पणियाँ (8)add
vah
द्वारा प्रेषित pankaj bengani , अप्रेल 04, 2007
बहुत सुन्दर रचना. साधुवाद श्रद्धाजी smilies/smiley.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
बहुत बढ़िया
द्वारा प्रेषित समीर लाल , अप्रेल 04, 2007
श्रृद्धा जी को तरकश पर देख कर अपार खुशी हुई. एक सुंदर रचना के लिये बहुत बधाई. भविष्य में भी आपकी रचनायें पढ़ने को मिलती रहेंगी. यही उम्मीद है. smilies/smiley.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
dhanywad sameer ji
द्वारा प्रेषित shrddha , अप्रेल 04, 2007
aapne yaha ishe post bhi kiya aur iski galriton ki sudharne ka waqt bhi diya aapka bhaut bhaut dhanaywad

aapko pasand aayi jaankar bhaut khushi hui

meri chhoti si koshish safal hui

aapka shayarfamily par ab bhi intezar kar rahi hoon


report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
बधाई
द्वारा प्रेषित Dr.Bhawna Kunwar , अप्रेल 06, 2007
श्रद्धा जी बहुत अच्छी रचना है आपको बहुत-बहुत बधाई।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
आसमान का आसमानी होना
द्वारा प्रेषित अतुल शर्मा , अप्रेल 06, 2007
तुम्हारा बेसबब हँसना और हँसते ही चले जाना
ऐसी ज़िंदा ज़िंदा सी हमारी ज़िंदगानी होना
अच्छा लगता है आसमान का आसमानी होना

बहुत सुंदर कविता है।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
खुब
द्वारा प्रेषित sanjay , अप्रेल 06, 2007
सुन्दर बहती हुई सी पंक्तियाँ.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
WAH!!!!!
द्वारा प्रेषित tumharasathi___RAVi , अप्रेल 06, 2007
Bahut Badia,,,Shandar hai.....
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
कविता का रूहानी होना
द्वारा प्रेषित अविनाश वाचस्‍पति , जुलाई 29, 2008
आसमान का आसमानी होना।
श्रद्धा की कविताओं का अब
रूहानी होने के सफर की
चमत्‍कृत कर देने वाली
शुरूआत प्रतीत हो रही है।
बधाई।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: