newsite.jpg
क्या स्टार क्रिकेट चैनल होगा सफल?
टेलीविज़न
शुक्रवार , , 27 अप्रेल

pankajphoto

  पंकज बेंगाणी 


 

 

 

 

 

 

 

indian300-2स्टार समूह के खेल चैनल ESPN-Star Sports जून महिने भारत का दुसरा क्रिकेट चैनल लॉंच करने जा रहे हैं. ज्ञात रहे कि भारत का पहला क्रिकेट चैनल निम्बस का नियो स्पोर्टस था. और अब स्टार टीवी के द्वारा भी एक विशेष क्रिकेट आधारीत चैनल शुरू करने की खबर से मिडिया जगत में हलचल शुरू हो गई है.

कुछ ही दिनो पहले ESPN-Star Sports ने ICC से 2015 तक के सभी टुर्नामेंटो के अधिकार खरीदे थे. जिसमें दो विश्वकप, चार चेम्पीयंस ट्रोफी के साथ साथ कुछ Twenty-20 टुर्नामेंटों के प्रसारण अधिकार भी शामिल हैं. अब ये सभी टुर्नामेंट इस नए चैनल पर दिखाए जाएंगे. इसके अलावा इस चैनल पर ESPN-Star Sports की विस्तृत क्रिकेट संग्रहालय से पुराने मैच, क्रिकेट आधारीत कार्यक्रम, क्वीज़ शो तथा कुछ शोप ओपेरा भी प्रसारीत होंगे जो क्रिकेट पर आधारीत होंगे.

इस नए चैनल के आने से स्टार समूह को काफी फायदा होने की उम्मीद है. इस चैनल के आने के बाद वह नियो स्पोर्टस को कडी टक्कर दे सकता है. इसके अलावा वह केबल ओपरेटर से अधिक सबस्क्रीपशन फीस भी ले सकता है. क्योंकि ESPN-Star Sports जो कि पुराने खेल चैनल हैं, को TRAI द्वारा 2003 निर्धारीत दिशा निर्देशों का पालन करना होता है, जिससे वे क्रिकेट आधारीत टुर्नामेंटो के दौरान अधिक प्रिमियम वसूल नहीं कर सकते हैं. लेकिन अब एक नए चैनल के आ जाने के बाद, स्टार समूह इस चैनल के लिए अधिक सबस्क्रीपशन फीस वसूल कर सकते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के द्वारा निराशाजनक प्रदर्शन किए जाने के बावजुद, भारत में क्रिकेट की भारी लोकप्रियता की वजह केबल ओपरेटर इस चैनल को टाल नहीं पाएंगे और इसका प्रसारण करने पर मजबूर भी होंगे.

इस चैनल के आने से स्टार टीवी दुसरा यह फायदा होगा कि उसके अन्य खेल चैनल जैसे कि ESPN और Star Sports क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों की तरफ अधिक ध्यान दे पाएंगे और इंग्लीश प्रिमीयर लीग और बडे टेनिस टुर्नामेंटो का बिना किसी अवरोध के प्रसारण कर पाएंगे.

इस चैनल का प्रसारण जून से शुरू होने की उम्मीद है, जब भारत इंग्लेंड के दौरे पर जाएगा.

 


टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें