Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

रवि-वार्ता
गुरुवार , , 03 मई

हिन्दी चिट्ठाजगत में पिछले दिनों बैन यानी प्रतिबंध की बात पर बहुतेइच बावेला मचा. किस पर बैन लगावें किस पर नहीं और लगावें तो क्यों और न लगावें तो क्यों. बावेला तो खूब मचा, पर ससुरी बैन वहीं की वहीं रह गई. वो न टस हुई न मस हुई.

पर हियाँ, हम एगो दूसरे बैन की बात कर रहे हैं. इस दूसरे बैन के लिए भी बहुतेइच लोगों ने अपने-अपने कागज काले किए, कुंजीपट टिपियाए और माइक्रोफ़ोन के सामने अपने मुंह में दर्द भरवाए. किसी ने कहा भारतीय क्रिकेट को बैन करो, किसी ने बीसीसीआई को बैन करने की बात लिखी तो किसी ने सीनियर, ब्रांड मैनेजर बन कर रह चुके खिलाड़ियों को बैन करने की बात की.

पर असली बैन की बात किसी ने नहीं की. अब क्या करें, किसी को सूझा ही नहीं.

हम बात कर रहे हैं आस्ट्रेलियाई क्रिकेट की. आस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बैन करो भाई!

आप बोलेंगे हमारा माथा खराब हो गिया है क्या. जो इतने बढ़िया, आज के सबसे शानदार टीम को बैन करोगे. भई, हम सही कह रहा हूँ. पहले मेरी बात तो सुन लो.

आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को अब आने वाले कई वर्षों के लिए बैन कर दिया जाना चाहिए – कम से कम उस समय तक जब तक कि उसका स्तर अन्य अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम – मसलन इंडियन टीम के स्तर तक न आ जाए. मैच एक ही स्तर की टीम से होना चाहिए कि नहीं? ये क्या हुआ कि आप साइकिल के टायर से हवाई जहाज के टायर की दौड़ करा रहे हैं और बोलेंगे कि ससुरा साइकिल जल्दीए पंचर हो गया.



आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बैन करने का अऊ दूसरा कारण भी है. ससुरे आस्ट्रेलियाई लोगों ने मैच का मजा खराब कर दिया. सारा कुछ तो प्रेडिक्टेबुल था. हमको विश्वकप का रिजल्ट तो पहलेइच मालूम था. मालूम था कि आस्ट्रेलियाइच जीतेगा. फेर टीवी देख के मैच देख के टाइम खोटी करने का कोई मतलब तो था ही नहीं. ऊपर से जब भी मैच देखो, मैच में न तो सस्पेंस रहता था न उत्तेजना कि उलट पलट कब होगा. ये तो पूरे के पूरे 29 मैच जीत लिए , लगातार तीन विश्वकप जीत लिए – न उलट हुआ न फेर. हो गए न हमरे जैसे दर्शकगण बोर.

कुछ समय पहले कहते थे – क्रिकेट इज़ फनी गेम. वो इस लिए कि एक मैच में कोई टीम हीरो बनकर निकलती थी – पचास ओवर में पाँच सौ रन पीट कर आती थी तो दूसरे ही मैच में वो उसी टीम के विरुद्ध पचास रन में सिमट जाती थी. अब आस्ट्रेलिया ने इस गेम का फन पार्ट तो खतम ही कर दिया है. थ्रो-आउट कंसिस्टेंट परफ़ॉर्मेंस! हर बार, हर मैच में तीन सौ के आसपास रन. और हर मैच में आस्ट्रेलिया की जीत! अब जब हर बार ऑस्ट्रेलिया ही जीतेगा तो मैच कराने का का फायदा. पहले ही कप दे दुआ के छुट्टी पटा दो.

अऊ, आस्ट्रेलिया पर अगर बैन नहीं लगा तो क्रिकेट का सत्यानाश होना तय है. जब जब आस्ट्रेलिया खेला, सट्टे का कारोबार डूब गया. तीन चौथाई क्रिकेट तो सट्टे से ही चलता है. अब जब सबको मालूम था कि आस्ट्रेलिया जीतेगा तो कौन बुड़बक सामने वाली टीम पर दांव लगाता. तो न बुकी मिले न खाईवाल और न सट्टा पट्टी वाले. शहर-शहर और गांव गांव हजारों-लाखों सटोरियों के भूखे मरने की नौबत आ गई है. ससुरे आस्ट्रेलियाई इतने निर्दयी हैं कि सटोरिये मरें या जिएँ – इन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ता. कोई मानवता बची ही नहीं है इनमें. बस सिरे से जीतते चले जा रहे हैं जीतते चले जा रहे हैं. तो आस्ट्रेलियाई टीम पर तब तक बैन लगाना चाहिए जब तक कि यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि वो सटोरियों के साथ मिलकर मैच खेला करेंगे. उनके कोच वूल्मर जैसी विचार-धारा वाले न हों.

आस्ट्रेलियाई टीम को बैन करने का एक और सॉलिड कारण है. जब से आस्ट्रेलिया ससुरा विश्व कप जीत रहा है, दूसरे को जीतनेइच नईं दे रहा है. उसने अपना खानदानी अधिकार मान लिया है. जब तक उस पर बैन नईं लगेगा, दूसरा कैसे कप जीतेगा. बैन लगने पर ही तो भारतीय टीम के चांस कुछ दिखेंगे ना? फेर, देखो – आस्ट्रेलिया ने हमारा गली मुहल्ले का क्रिकेट छीन लिया. अगर इंडिया थोड़ा जीत जाता, अऊ ये विश्व कप ले आता तो इंडिया के हर गली हर मुहल्ले में क्रिकेटईच क्रिकेटईच दिखता. अभी तो लोग क्रिकेट का बल्ला पकड़ने को शर्माने लगे हैं. अख्खा इंडिया जो क्रिकेट खाता था क्रिकेट पीता था और क्रिकेट सोता था, उसका बहुत बुरा दिन आ गया है. क्रिकेट के अलावा कोई गेम बच्चा लोग नहीं पेचानता था वो अब फुटबाल, वॉलीबाल और न जाने क्या क्या खेलेला है. कोई बचाओ भाई! भारतीय क्रिकेट को बचाओ! आस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बैन करो. तत्काल! तुरंत!!



 

टिप्पणियाँ (6)add
neelimasayshi
द्वारा प्रेषित neelima , मई 03, 2007
हमें लगातार सजग रहना चाहिए ताकि देख सकें कि और क्या क्या बैन हो सकता है
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
पंगेबाज
द्वारा प्रेषित arun , मई 03, 2007
रवी जी बहुत अच्छा आडिया है पसंद आया हमको भी कुछ लोगो के लिखने पर बैन लगवाने की इच्छा है आप हमारी हमारी पीठ खुजाओ हम आपकी पीठ खुजाने के लिये तैयार है आस्ट्रेलिया के खिलाफ़ बैन लगाने मे हम आपको पूरा समर्थन देगे लगे न ल्गे वो आप जानो,पर आप जर इन पर तो लगवा ही दो.
समीर भाई ,जीतू भाई, काकेश जी,सृजन जी ,इन सब पर बैन होना चाहिये सारी टिप्पणिया इन्ही के खाते मे सारे हिट इन्ही को मिलते है तो बाकी लोग कैसे उपर उठेगे,हा ये नारद भी ळिखने लगे है इन पर भी और आप तो हमारी फ़रियाद से पिघल कर तरकश पर अपने आप बैन लगाही लोगे भाई नये ब्लोगरो को भी तो हिट का सवाद चखने दो,कम से कम छै महीने तो होना ही चाहिये smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
पंगेबाज
द्वारा प्रेषित arun , मई 03, 2007
चाहो तो वोट करवा लो नारद जी से smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/smiley.gif

report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
एगो कारण तो ससुरा छूट ही गएला था...
द्वारा प्रेषित रवि , मई 03, 2007
क्रिकेट को कभी भद्र जनों का खेल कहते थे. क्रिकेट इज जेंटलमेन्ज गेम. पर ई आस्ट्रेलियाई लोग तो कौउनो जेंटलनेस नहीं दिखाता है. पूरा का पूरा 29 मैच जीत गया और लगातार 3 विश्वकप ले गया. ई का बात हुई? कुछ जेंटलनेस दिखाओ भई, दो मैच आपे जीतो दो हमको भी जीतने दो. ये तो ब्रूटल है - कि सामने वाले को जीतने का कोई मौकाइच न दो. अब बैन नहीं लगेगा तो क्या? smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
हम भी साथ हूँ
द्वारा प्रेषित श्रीश शर्मा , मई 03, 2007
अब जब हर बार ऑस्ट्रेलिया ही जीतेगा तो मैच कराने का का फायदा. पहले ही कप दे दुआ के छुट्टी पटा दो.


बिल्कुल सई बोला जी, हम भी समर्थन करता हूँ। जब कप ऑस्ट्रेलिया को मिलना है तो काहे इतना टंटा करते हो भईया। इत्ता टाइम और पैसा बर्बाद!

report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
क्या तरकिब है.
द्वारा प्रेषित संजय , मई 04, 2007
एक युक्ति यह भी हो सकती है, दो दो वल्डकप करवा लो, एक यूं ही आस्ट्रेलिया को दे दो, दुसरे से उसे बाहर रखो, फिर देखो मुकाबला.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: