Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

सामान्य शिष्टाचार: खाने की मेज पर
सामान्य शिष्टाचार
रविवार , , 06 मई

shisht1


 खाने खाने की मेज पर हम अगर छोटी छोटी बातों की तरफ भी ध्यान दें, तो अपने व्यक्तित्व में और अधिक निखार ला सकते हैं. 

 

 

 

 

 

सामान्य शिष्टाचार : खाने की मेज पर
  • बैठते समय कुर्सी को खींच कर नहीं बल्कि बिना आवाज किये हल्के से उठाकर सरकाएं.कुहनियों को मेज के किनारों पर रख कर न बैठे.

  • टाँगो को फैला कर न बैठे.

  • क्रोकरी के साथ छेड़छाड़ न करें

  • नैपकिन को आधा खोल कर गोद में बिछाएं.

  • जब सब लोग भोजन परोस लें तब ही खाना शुरू करें.

  • आवश्यकता से ज्यादा खाना प्लेट में न लें.

  • व्यंजन दाएं से बाएं पास करते हुए परोसे.

  • दूर रखी सामग्री को उठ कर या हाथ लम्बा कर लेने की जगह साथ बैठे व्यक्ति से माँग लें.

  • अगर आप मेजबान हैं तो अपना भोजन सबसे बाद में परोसें.

  • प्लेटे मेहमान की बायीं ओर से रखें तथा उठाते समय दायीं ओर से उठाएं.

  • पानी का गिलास दायीं ओर से भरें.

  • भोजन करने के दौरान मुँह से आवाज न करें.

  • सूप वग़ैरा चम्मच की सहायता से पीएं, न की बाउल से.

  • पीते समय पीने की आवाज न आए, इसका ध्यान रखें.

  • मुँह में कुछ चबा रहे हो तब तरल पीने से बचे.

  • जब मुँह में कुछ हो तो बोलने से बचें.

  • काँटे, चाकू या चम्मच से कम से कम आवाज हो, इस बात का ध्यान रखें.

  • बातचीत के दौरान काँटे, चाकू या चम्मच अगर हाथ में हो तो उसे रख कर बात करें.

  • अगर बीच में उठना पड़े तो, क्षमा याचना करते हुए उठे.

  • अपना एक हाथ साफ रखने की कोशिश करें, ताकि गिलास वग़ैरा उठाते समय उन पर निशान न पड़े.

  • बीच में खाँसी या छींक आने पर मेज से हट जाए तथा इतना समय न हो तो अपने बायें हाथ का प्रयोग करते हुए नैपकिन को मुँह के आगे रखें.

  • भोजन समाप्ति के बाद कांटे व चम्मच को प्लेट में उल्टा कर क्रोस में रखें.

  • भोजन समाप्ति के बाद नैपकिन को बायीं ओर रख दें, अगर प्लेट साफ हो तो बिना तह किये उसमें रख दें. भोजन के दौरान उठना पड़े तो नैपकिन को टेबल पर न रख कुर्सी पर रखें.

  • फिंगर बाउल में उँगलियाँ साफ करने के बाद उसे बायीं ओर रख दें, ताकि उसकी प्लेट खाली हो जाये और उसमें डेजर्ट परोसा जा सके.

  • भोजन के बाद लिपस्टिक वग़ैरा एकांत में जाकर ठीक करें न की खाने की मेज पर.

  




टिप्पणियाँ (4)add
हद है!!
द्वारा प्रेषित समीर लाल , मई 08, 2007
खाना खाने बुलाये हो कि फैशन शो की नौटंकी में.. यही सब करते रहेंगे तो खायेंगे क्या?? smilies/sad.gif smilies/sad.gif

वैसे ज्ञान अच्छा दिया गया है. smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +1
जे का है
द्वारा प्रेषित arun , मई 08, 2007
जे सारी बातै तो मान लेबे पर जे ससुरो खाना खबाओ चाहे मत खबाओ पर हम जे ससुरी लिपस्टक तौ न कबौ लगाई न कबहु नाय लगैबो

report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
http://dhandhorchee-dhandhorchee.blogspot.com/
द्वारा प्रेषित ढंढोरची , मई 11, 2007
smilies/grin.gif smilies/grin.gif smilies/grin.gifभाया,जे सब क्या बतिया रहे हो? तुम खाना खिलावोगे या खुद खावोगे और हमने सिखावोगे।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित श्रीश शर्मा , मई 11, 2007
ठीक है जी आपका हुकुम सर आंखों पर, सब आपके कहे अनुसार ही होगा लेकिन अब जरा खाना तो पेश किया जाए। smilies/kiss.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: