Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

टोना टोटका जादू मंतर यानि..?
मंतव्य
मंगलवार , , 15 मई



टोना टोटका जादू मंतर यानि?

यानि अन्धविश्वास, यानि मूर्खता, यानि समय की बर्बादी यानि इंडिया टीवी!!



इंडिया टीवी, जिसके प्रोमोटर तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रजत शर्मा हैं. वही रजत शर्मा जिनके अति लोकप्रिय कार्यक्रम "आपकी अदालत" को मैं बचपन से बडे चाव से देखता आ रहा हुं. इसलिए इंडिया टीवी (India TV) के लॉंच होने के बाद मुझे लगा था कि यह चैनल बाकी सभी समाचार चैनलों से ज़रूर अलग होगा.

 

आज इस चैनल को जब भी देखता हुं, तो लगता है, सचमुच यह चैनल थोड़ा हटकर तो है. दर्जन भरा हो हल्ला चैनलों की भीड़ में यह चैनल कुछ अलग अहसास देता है. आप को सोचने पर मजबूर कर देता है! आपको एक अलग ही दूनिया में ले जाता है. यकीन नहीं हो रहा.. तो देखिए, इस चैनल पर आपको मिलेगा भरपूर मसाला. टोने से लेकर हर किस्म के टोटके, भूत प्रेत, पीपल वाला पीशाच, नाग नागिन का प्रेम, नागमणि, अघोरी, पुनर्जन्म... और कुछ छूट गया हो तो चिंता की कोई बात नहीं. आज शाम को यह चैनल ट्युन कर लीजिएगा. एक से बढ़कर एक फेंटासी और लफ्फाजी देखने को मिल जाएगी.


तो हुआ ना यह चैनल हटकर! दिया ना इसने आपको एक अलग सा अहसास. यह अहसास कि आखिर हम किस सदी में जी रहे हैं, यह अहसास कि हम आखिर आगे जा रहे हैं या पुरातन युग में धकेले जा रहे हैं, यह अहसास की गाँवों की भोली जनता यह सब देखकर कैसी मनःस्थिति में जिएगी? ऐसे कई अहसास आपको होंगे, और हर दिन होंगे. यह इस चैनल की विशेषता है. यह आपको सोचने पर मजबूर कर देता है. यह सोचने पर कि आज भी किस तरह से अन्धविश्वास को सुनहरा वर्क लगाकर परोसा जा रहा है. आप यह भी सोचने पर मजबूर होंगे कि आखिर समाज को क्या फायदा होता होगा ऐसे कार्यक्रमों से?



लेकिन जब में विभिन्न मीडिया पत्रिकाओं में इंडिया टीवी के विज्ञापन देखता हुं, तो बहुत खुशी होती है. मेरा पसन्दिदा समाचार चैनल सबसे तेज़ चैनल को भी कई जगह पटखनी दे चुका है. नम्बर  7 से नम्बर 3 तक पहुँच चुका है. जल्द ही नम्बर 1 भी हो जाएगा. लोग देख रहे हैं, लोग देखते रहेंगे, और अधिक तादाद में देखेंगे.



अब शायद भूत, प्रेत और पिशाच के बाद, नर कंकाल का नाच, चुडैल की छाया, पुराने किले में रूह, उल्टे पाँव वाली बुढ़िया भी दिखाई जाए. मुझे खुशी होगी यदि इंडिया टीवी भारत का नम्बर एक समाचार चैनल बन जाए. यदि कुछ टोने टोटके कम पड़ते हों तो मैं इस चैनल के संपादकों की मदद करने को तैयार हुं.

 

 

 

टिप्पणियाँ (13)add
नम्बर का खेल
द्वारा प्रेषित नटराज , मई 15, 2007
नम्बर वन बनने के लिए कुछ भी करेक.. smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित सागर जैन , मई 15, 2007
नहीं पंकज भाई लगभग हर चैनल को यह बीमारी लग चुकी है, यहाँ तक की डिस्कवरी को भी; जिस पर भूत प्रेत संबधी लगभग चार पाँच कार्यक्रम आते हैं।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित ढंढोरची , मई 15, 2007
पंकज जी,ये बात सच है कि कुछ लोग इसे अन्धविश्वास मानते हैं और कुछ लोग इसे सच मानते है।भूतो का होना ना होना अभी सिद्द होना बाकी है ।क्यूँकि इस का संम्बंध हमारे धार्मिक ग्रंथों से जुड़ा है। जैसे सूरज को जल अर्पण करना आदि।इस लिए इसे मात्र अंध्विश्वास कहना सही नही है। ये बात अलग है की टी वी वाले अपने लाभ के लिए इसे ज्यादा तूल देते रहते हैं। जो गलत है।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
....
द्वारा प्रेषित Sanjeet Tripathi , मई 15, 2007
सभी चैनल को यह बीमारी है ही लेकिन यह सच है कि ऐसे कार्यक्रम इंडिया टी वी पर कुछ ज्यादा ही आते है, यहां तक कि रोजाना रात्रि प्राईम टाईम में इनका जो "ब्रेकिंग न्यूज़" आता है उसमें रोज ही ऐसे एक दो कार्यक्रम जरुर होते हैं
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टोने
द्वारा प्रेषित समीर लाल , मई 16, 2007
यदि कुछ टोने टोटके कम पड़ते हों तो मैं इस चैनल के संपादकों की मदद करने को तैयार हुं.

-थोड़ी बहुत मदद तो हम भी कर ही देंगे. smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित श्रीश शर्मा , मई 16, 2007
अच्छा है मैं कहता हूँ इस पर तंत्र मंत्र का कोर्स शुरु करवा दिया जाए, पार्टनर चाहिए तो रामसे ब्रदर्स से बात की जा सकती है। smilies/smiley.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
गन्दा है पर धन्धा है ये
द्वारा प्रेषित arun , मई 16, 2007
का करे मजबूरी मे करत है द्ददा,पापी पेट को सवाल है,का करे फ़िर ,कैसे बढाये टी आर पी
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टोना टोटका जादू मंतर
द्वारा प्रेषित ankit , मई 16, 2007
ya i do agree i also feel some time that why this guys are using this kind of words which is not @ all related to anything but some time its catching ppl to see the serial till end might be tats why they are using this name.

anyways i do want to contributes to India Tv. i have some more name

1. chudel ki shaadi
2. pyaasi dayan
3. chudel or dayan do behne ya do dushman
4. bhoot ka tandav
5. bhoot ka jhoot

i think this much is ok this time if req. i can give more names. smilies/cheesy.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
भूत-चुड़ैल टाइप संवाददाता चाहिए
द्वारा प्रेषित नीरज दीवान , मई 16, 2007
पंकज अब तो ज़्यादती है. त्रुटि कर गए. पिछले हफ़्ते इंडिया टीवी नंबर २ पर आ गया है. अंकित के सुझाव अच्छे हैं. ग़ौर किया जा रहा है.
जादू-टोना, मंतर, मुठकरणी, मोहिनी, वशीकरण, सिकलिन, जिन-जिन्नात को पकड़ने में माहिर, इच्छाधारी नाग-नागिन को वश मे ला सकने वाले सिद्धहस्त लोगों की चैनल में भरती जारी है. आवेदन आमंत्रित हैं. पहले तरकश को भेजे जाएं. इसके अलावा कोई भुतहा मकान और करामाती बाबा के फुटेज हों तो वो भी भेज दें. smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
धन्यवाद
द्वारा प्रेषित pankaj bengani , मई 16, 2007
@ नीरजभाई,

smilies/grin.gif हमारी सेवा ले लीजिए. एक से बढकर एक भूत पेश करेंगे. मैं मूठचोट और वशीकरण में पारंगत हुँ. बाकि के लिए समीरजी से सम्पर्क किया जाए, वे काला जादू एक्स्पर्ट हैं. लेकिन भैया हम पेमेंट रोज के हिसाब से लेंगे. क्योंकि क्या पता कब ताला लग जाए चैनल की दुकान को... smilies/smiley.gif

@ अंकित,

वाह, क्या नाम बताए हैं, इंडिया टीवी को आपका योगदान सदीयाँ याद रखेंगी.

@ अरूण, श्रीश,

सत्य वचन भाई.

@ समीरजी,

आपकी रिक्वेस्ट फोरवर्ड कर दी है.

smilies/smiley.gif

सागरजी, संजीतजी,

सही फरमाया आपने. smilies/smiley.gif


report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
भाई हम भी हैं....................
द्वारा प्रेषित अधिनस्तों का अधिनस्त , मई 27, 2007
भाईसाहब नम्बर वन बनने के लिए कुछ भी करो, जादू-टोना, जंतर-मंतर, मुठकरणी, मोहिनी, वशीकरण, सिकलिन, जिन-जिन्नात कुछ भी दिखाओ....पर कम से कम अपने अधिनस्त कर्मियों को वेतन तो सही दे दो, इंडिया टीवी के कर्मियों की तो यह स्थिति हो गई है कि नम्बर वन चैनल के मजदूर बन कर रह गए हैं....... पर ऐसा नहीं है कि सभी दुखी हैं कुछ अच्छा वेतन लेकर बेहद खुश हैं भई बोस की चमचाई भी तो करतें हैं न.....वाकई इंडिया टीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री श्री रजत शर्मा जी को 2006 का Best Entrepreneur of the Year Award मिला इस Award के सही मायनों में शर्मा जी हकदार थे अब आप पुछेंगें क्यों? भई कर्मचारियों के खुन के एक एक कतरे को नचोड़ कर कैसे चैनल चलाया जाता है यह तो शर्मा जी से बेहतर कौन जानता होगा.......चलिए फिलहाल तो इंडिया टीवी के कर्मचारियों अरेरेरेरेरेरेरेरे.... नहीं नहीं नहीं मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ते हैं और देखते हैं जादू-टोने, जंतर-मंतर से खचाखच भरी स्टोरियों को........................................अरे चैनल तो खोलो भई.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
धन्यवाद
द्वारा प्रेषित Sanju , मई 28, 2007
अधिनस्तों के अधिनस्त जी,
नमस्कार,
जान कर ख़ुशी हुई की आपको हमारी फ़िर्क है पर आपकी जानकारी के लिए बता दूं की एम्पलाई की मदद के बगैर कोई चैनल दुसरे नम्बर पर नहीं पहुंच सकता........कम संसाधनों के बावजूद अगर इंडिया टीवी दुसरे नम्बर पर पहुंचा है तो इसमें उसके एम्पलाई का बहुत बड़ा हाथ है बेशक सैलरी कम हो पर मेहनत करने से यहां कोई पीछे नहीं........और बात रही चैनल पर स्टोरी दिखाने की तो जनाब "जादू-टोना, जंतर-मंतर, मुठकरणी, मोहिनी, वशीकरण, सिकलिन, जिन-जिन्नात" जिसकी बात यहां हो रही हैं अगर इसको दिखा कर अगर उन लोगों को पर्दाफाश होता है जो लोग समाज के भोले-भाले लोगों को धोखा दे रहें हैं लुट रहें हैं तो इसमें क्या बुरा है...........चलिए मान भी लिया की चैनल की टीआरपी इससे बड़ भी रही है तो इससे क्या समस्या है आज सारे चैनल इंडिया टीवी को ही फौलो कर रहें हैं अपनी टीआरपी बड़ाने के लिए.

report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
no
द्वारा प्रेषित pankaj bengani , मई 28, 2007
और बात रही चैनल पर स्टोरी दिखाने की तो जनाब "जादू-टोना, जंतर-मंतर, मुठकरणी, मोहिनी, वशीकरण, सिकलिन, जिन-जिन्नात" जिसकी बात यहां हो रही हैं अगर इसको दिखा कर अगर उन लोगों को पर्दाफाश होता है जो लोग समाज के भोले-भाले लोगों को धोखा दे रहें हैं लुट रहें हैं तो इसमें क्या बुरा है..........


sanjuजी, आपकी इस बात से मैं सहमत नही हुँ. इंडिया टीवी किसीका पर्दाफाश नही कर रहा है.. वो तो इन चीजों का मुफ्त प्रचार करके इनको और बढावा ही दे रहा है...
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy

Recommend this article...

 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: