| DLF का विज्ञापन, शानदार पर बासी... |
| रोचक विज्ञापन | |
| शुक्रवार , , 25 मई | |
|
DLF भारत की सबसे बडी Construction कम्पनीयों में से है. DLF इन दिनों काफी चर्चा में है, क्योंकि इस कम्पनी के द्वारा जल्दी ही मेगा स्टोक लाने की सम्भावना है जिसका Price Band 500 से 510 रू. प्रति शेयर के आसपास होगा.
जब भी कोई बडी कम्पनी अपना IPO लाने वाली होती है, उससे कुछ समय पहले से ही उस कम्पनी के द्वारा धुँआधार विज्ञापन शुरू कर दिया जाता है. DLF का भी अपना प्रचार अभियान शुरू हो चुका है. यदि आप भारत के किसी बडे या शहर या कस्बे में भी क्यों ना हो आप DLF के "YES, DLF" की थीम के होर्डिंग्स देख सकते हैं.
इस प्रकार का एक दुसरा विज्ञापन केम्पेन देखिए:
Delhi, built on DLF
Feel at home always!
Gujarat, built on DLF
Feel at home always!
अब जरा यह विज्ञापन देखिए :
यह Lonely Planet का विज्ञापन है.
और यह भी देखिए :
यह Landloard संस्था का विज्ञापन है. जिसमें बताया गया है कि किराये पर मकान देने से क्या हालत होती है!!
ये सारे ही विज्ञापन बहुत अच्छे बने हैं. लेकिन नीचे के दोनों विज्ञापन DLF के विज्ञापन से पुराने हैं. इससे कयास तो बहुत लगाए जा सकते हैं पर DLF के विज्ञापन के लिए हम इतना ही कह सकते हैं कि, आइडिया तो बहुत अच्छा है, पर आजमाया हुआ है!
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|