newsite.jpg
Opera Browser के हिन्दी संजाल की समीक्षा
इंटरनेट
शनिवार , , 26 मई

sanjay


संजय बेंगाणी

 

 

 

चिट्ठाकार समुह (Google Groups) पर अनुनादजी (हिन्दी चिट्ठाकार) ने ओपेरा के हिन्दी संजाल की सूचना दी, और रविजी (हिन्दी चिट्ठाकार) ने इसकी भाषा में मीन-मेख निकाले तो मैं भी तत्काल ओपेरा के संजाल पर जा पहूँचा.

हिन्दी में किसी नए संजाल को देखना मेरे लिए वैसा ही है जैसा भक्त के लिए नया मन्दिर. वह अपने इष्ट के साथ-साथ पूरे मन्दिर को निहारता है, आनन्दित होता है. मैने भी ओपेरा की हिन्दी साइट पूरी छान मारी. इसमें प्रयोग हुए नए शब्दो को खोजता रहा. अभी हिन्दी के संजालो का काल शुरू ही हुआ है, शब्द कैसे कैसे प्रयोग में आते है, यह महत्त्वपूर्ण है. हम भी हिन्दी संजालो को बनाने में लगे हुए है. अतः हिन्दी का कहाँ कौन-सा शब्द प्रयोग करें इसको लेकर संशय बना रहता है. नए संजालो पर उपयोगी शब्द मिल जाने की सम्भावना रहती है.
 
opera2
 
अब संजाल की समीक्षा :

ऑपेरा नौ दशमलव दो का संजाल साफ-सुथरा, सरल है. यहाँ बता दूं मैं हिन्दी के संजाल  आइ.ई. में ही देखना पसन्द करता हूँ, मंगल फोंट के साथ हिन्दी सुन्दर दिखती है.

  • पहले मुख्य-मेनू (पट्टी) की बात करें तो मुख्य पृष्ट के लिए मुख पृष्ट नहीं बल्कि गृह शब्द का प्रयोग किया गया है, जैसा कि तरकश पर हुआ है तथा डाउनलोड के लिए अधिभरण. यह शब्द सरकारी हिन्दी जैसा लगता है. मगर समय के साथ सरल शब्द ‘उतारें’ का स्थान ले सकता है, देखते है कितना प्रचलन में आता है.
  •  अगला शब्द डेस्कटॉप है, फिर मोबाइल है. दोनो शब्द अंग्रेजी के मगर हिन्दी में प्रचलित शब्द है.
  • अगला मेनू है “उपकरणेँ” यह गलत लिखा गया है, “उपकरण” सही रहता. फिर है प्रतिष्ठान. एकदम सही शब्द लग रहा है. और अंतिम है समर्थन. यह भी सही है.
अब जरा संजाल पर लिखी गई इस हिन्दी का आनन्द ल:
  • ओपेरा व्यवहार सबंधीय सुझाव एँव चालाकियोँ जानने के लिये ओपेरा समुह से मिलेँ.
  • छायाचित्रोँ को सहभागित करेँ” क्या बात है, प्रतिबिम्ब वाले ध्यान दें.
  • ओपेरा को दक्ष व्यक्तियोँ की आवश्यकता है.”  कुशल के स्थान पर दक्ष पढ़ कर लगता है, सचमुच में हिन्दी ही पढ़ रहे है.
  • "आश्चर्यजनक नौकरी के सुयोग के लिये निवेदन करेँ " तौबा, क्या पंक्ति है.
  • "कृपया हमारा संपर्क प्रपत्र भरेँ और हम शिघ्र आप से संपर्क करेंगे." शिघ्र या शीघ्र?
  •  मगर जो शब्द मुझे प्रभावित कर गए वे हैं- वेब अनालाईटिक्स हिट लिकंस् द्वारा प्रभावी. सोचता हूँ, हम भी अब से इस पंक्ति का अनुसरण करेंगे. जैसे छवि द्वारा प्रभावी.
  • प्राइवेसी के लिये निजत्व का प्रयोग हुआ है.
  • अपडेट के लिए नवोन्नत.
  • छल संरक्षण भी अच्छा शब्द है.
  • टूल के लिए संयंत्र का प्रयोग बिलकुल नहीं अखरता.
  • पासवर्ड के लिए प्रवेश-शब्द कैसा लगा?
  • गैलरी के लिए दीर्घा शब्द मुझे सदा ही प्रिय रहा है.
  • आहा! आइकोन के लिए चित्र-चिन्ह शब्द प्रयोग में लिया गया है.
  • कस्टमाइजेशन के लिए स्वैच्छिकरण कोई बुरा नहीं है.
  • फोंट के आकार को घटाने-बढ़ाने के लिए “वाच्य आकार” शब्द मुझे अच्छा लगा.

अब कुछ अटपटे शब्द प्रयोग-
  • झट वरियताएँ
  • झटपथ (वैसे सोर्टकट के लिए बुरा भी नहीं है :) )
  • रद्दी पिटारा!
 
संजाल पर छवियाँ भी अंग्रेजी संजाल से बिना संशोधन किये ले ली गई हैं, इन पर हिन्दी में ही लिखा हुआ होता तो ज्यादा अच्छा लगता.

कुल मिला कर कुछ अशुद्ध वर्तनियों तथा ऊपरी मात्राओं के साथ चन्द्रबिन्दू के विचित्र लगते प्रयोग के साथ एक और हिन्दी के संजाल को देख कर चहरे पर मुस्कान तो दौड़ेगी ही और आँखो को भला भी लगेगा.
 
एक चक्कर लगा आएं. 
 




टिप्पणियाँ (6)add
हे हे सही है
द्वारा प्रेषित श्रीश शर्मा , मई 26, 2007
हाँ जी कल देखा था, हास्यास्पद, जटिल और वर्तनी की अशुद्धियों से भरपूर हिन्दी है। ये लोग अनुवाद के लिए हम हिन्दी चिट्ठाकारों को क्यों नहीं लेते, हिन्दी के लिए तो हम लोग फुल्ली फ्री में काम कर देंगे।

खैर फिर भी ओपेरा की हिन्दी साइट का आना शुभसंकेत है उम्मीद है कि आगे यह बेहतर होगी।
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
ओपेरा
द्वारा प्रेषित सागर जैन , मई 26, 2007
आपने ब्राउजर के बारे में लिखा है कुछ और शब्दों को देखिये जो साईट पर है।


अगर आपका अधिभरण स्वतः प्रारंभ नही होता है तो यहाँ क्षणचाप (चटका लगायें कैसा रहता? करेँ.

इन सहज विधिअंशोँ का अनुसरण करेँ

आप ने जिस ओपेरा स्थापना संचिका का अधिभरण किया है उसे खोलेँ
"आगे" पर क्षणचाप करेँ और क्षुद्र स्थापना निर्देशोँ का पालन करेँ
हो जाने पर "समापन करेँ" पर क्षणचाप करेँ
अब आप अपनी तरह से वेब का आनंद लेना शुरु करेँ.

हम निश्चिंत है ओपेरा के अनेकोँ विशेषताओँ के संग आप ब्राउजिंग तीव्रतर और ज्यादा मजेदार पायेगेँ.यह जानकर अच्छा लगता है कि आप सर्वाधिक सुरक्षित,यथोपचित ब्राउजर व्यवहार कर रहे हैं. ( प्रयोग कर रहे हैं भी लिख सकते थे!)

सर्वसुरक्षित एवँम सर्वतीव्र वेब अनुभव का आनंद लेँ.
ओपेरा समुह

अन्य शब्द उपलब्बध ब्राउजरोँ, अधिक पढे, क्षुद्रझरोखोँ, एवँम,विङीयो, मँङरा,क्षुद्र पुर्वदर्शन,पापअप, अवरोधिक, और भी बहुत से हैं।



report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित शास्त्री जे सी फिलिप् , मई 26, 2007
अनुवाद में गलतियों के कुछ कारण:

1. अंग्रेजी के आधार पर हिन्दी वाक्य-रचना
2. अंग्रेजी के भावार्थ के बदले अक्षरार्थ का उपयोग करना
3. स्वाभाविक हिन्दी के प्रयोग के प्रति समर्पण की कमी

शास्त्री जे सी फिलिप
www.iicet.com (सारथी)
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
हम्म
द्वारा प्रेषित समीर लाल , मई 26, 2007
चलो, किसी भी तरह मुस्कराहट आये. यह अच्छी बात है.सुरुवात तो हुई बाकि सुधार तो आते रहेंगे. smilies/smiley.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित समीर लाल , मई 26, 2007
सुरुवात = शुरुवात पढ़ लेना, नहीं तो फिर मुस्कराने लगोगे. smilies/grin.gif
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
प्रशंशा के योग्य प्रयास
द्वारा प्रेषित अनुनाद , मई 27, 2007
कुछ भी हो, यह एक अच्छा और प्रशंशा के योग्य प्रयास है। बच्चा जब पैदा होता है तो कितना (अ)सुन्दर होता है? किन्तु समय बीतने पर शीघ्र ही सबका मन मोहने लगता है।

जरा याद कीजिये, आरम्भिक दिनों की जो लोग इसी बात के चुटकिले बनाते थे कि हिन्दी में विन्डोज साफ़्ट्वेयर कैसा होगा, आदि। और अब क्या स्थिति है?

report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें